Related image
गाले। कप्तान विराट कोहली (103) की शतकीय पारी के बाद रविचन्द्रन अश्विन और रवीन्द्र जडेजा की स्पिन जोड़ी की शानदार गेंदबाजी की बदौलत भारत ने तीन मैचों की टेस्ट शृंखला के पहले मैच में श्रीलंका को 304 रन से शिकस्त दी। 
550 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की दूसरी पारी केवल 245 रन पर ही सिमट गई। उसकी ओर से केवल दिमुथ करूणारत्ने (97) और निरोशन डिकवेला (67) ही कुछ संषर्ष कर सके। जबकि कप्तान रंगना हेराथ और एसेला गुणारत्ने बल्लेबाजी करने के लिए मैदान पर नहीं उतरे। भारत की ओर से अश्विन और जडेजा ने तीन-तीन तथा शमी और उमेश यादव ने एक-एक विकेट लिया।
इससे पहले भारतीय कप्तान विराट कोहली ने चौथे दिन तेजी से बल्लेबाजी करते हुए अपने टेस्ट कॅरियर का 17 शतक जड़ा। उन्होंने अपनी शतकीय पारी में केवल 136 गेंदों का सामना किया। जिसमें उन्होंने पांच चौके और एक छक्का लगाया। अजिंक्या रहाणे ने नाबाद 23 रन का योगदान दिया।
कप्तान विराट कोहली और ओपनर अभिनव मुकुंद ने शुक्रवार को तीसरे विकेट के लिए 133 रन की साझेदारी की थी।  तीसरे दिन भारत ने श्रीलंका को पहली पारी में 291 रन पर ढेर कर दिया, लेकिन उससे फॉलोआन नहीं कराकर दूसरी पारी खेलने का फैसला किया।
मुकुंद ने अपना दूसरा अर्धशतक बनाया। उन्होंने छह साल बाद जाकर अपना दूसरा अर्धशतक बनाया। मुकुंद ने 2011 में भारत की ओर से पांच टेस्ट खेले थे और 2017 में उनका यह दूसरा टेस्ट है। मुकुंद का दुर्भाग्य रहा कि दिन के अंतिम ओवर में वह अपना विकेट गंवा बैठे। उनके पास अपना पहला शतक बनाने का पूरा मौका था लेकिन ऑफ स्पिनर दानुष्का गुणातिल्का ने उन्हें पगबाधा कर दिया। मुकुंद ने 116 गेंदों पर 81 रन की पारी में आठ चौके लगाए।
Powered by Blogger.