सड़क पर बने एक गड्ढे से बचने के लिए उन्होंने जैसे ही बाइक टर्न की उनकी बाइक गिर पड़ी और पीछे से आ रहे ट्रक ने कुचल दिया।
मुंबई. शहर की फेमस बाइकर जागृति होगले मुंबई की सड़कों पर बने गड्ढों का शिकार बनी हैं। रविवार को वे बाइक से घर जा रही थीं तभी एक ट्रक ने उन्हें कुचल दिया और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। जांच में सामने आया है कि, सड़क पर बने एक गड्ढे से बचने के लिए उन्होंने जैसे ही बाइक टर्न की उनकी बाइक गिर पड़ी और पीछे से आ रहे ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया।
पुलिस ने महिला के खिलाफ भी दर्ज किया केस...
पुलिस के मुताबिक, यह दुर्घटना जवाहर-दहनु हाईवे पर हुई है। जागृति अपने फ्रेंड के साथ बांद्रा से जावहर जा रहे थे और इसी दौरान वह इस हादसे का शिकार हुई।
रविवार सुबह मुंबई में काफी तेज बारिश हो रही थी, जिसकी वजह से होगले को सड़क में मौजूद गड्ढा दिखाई नहीं दिया और वह अपनी बाइक से रोड़ पर जा गिरी और पीछे से आ रहे ट्रक ने उन्हें कुचल दिया।
हालांकि, पुलिस का कहना है कि वह ट्रक से आगे निकलने की कोशिश कर रही थी और वह ट्रक के टायर के नीचे कुचली गई।
जाग्रति के दोस्त भी उसके साथ उसके पीछे ही चल रहे थे, उन्होंने उसको जाकर देखा तो वह मर चुकी थी।
पुलिस ने इस मामले में ट्रक ड्राइवर के खिलाफ और जाग्रति के खिलाफ आईपीसी की धारा 304 (a) (लापरवाही से गाड़ी चलाने) का केस दर्ज किया है।
महिला बाइकर क्लब की सदस्य थीं जागृति
जागृति अपने पीछे अपने पति और 9 साल के बेटे को छोड़ इस दुनिया से चली गई हैं।
वे मुंबई की पहली महिला बाइकर क्लब 'बाइकरानी मोटरसाइकिल क्लब की सदस्य थीं। यह क्लब 2011 में शुरू हुआ था।
वे अपनी बाइक से लेह और लदाख की कई यात्राएं कर चुकी हैं।