Image result for लीटर कच्चा तेल chori

राजस्थान पुलिस ने कच्चे तेल की तस्करी कर रहे एक गिरोह को पकड़ा है. यह गिरोह अबतक 5 करोड़ लीटर कच्चे तेल की तस्करी कर चुका है. भारत के सबसे बड़े तटवर्तीय तेल क्षेत्र से चोरी को अंजाम दिया जा रहा था

केयर्न इंडिया ऑयलफील्ड से तेल की चोरी पिछले 6 सालों से हो रही थी. पानी के टैंकरो के जरिए तस्कर तेल की तस्करी करते थे. 6 सालों बाद राजस्थान पुलिस को इसकी भनक लगी. इसके बाद इस मामले में पुलिस ने इस हफ्ते 25 लोगों को हिरास्त में लिया है. लोकल मीडिया की माने तो अब तक कुल 49 करोड़ रुपये के तेल की चोरी हो गई है

अंग्रेजी माइनिंग कंपनी, वेदांता रिसोर्सेज इस ऑयलफील्ड को सहायक के रूप में चलाती है. मुख्य जिला पुलिस गंगादीप सिंगला ने कह कि इस चोरी से जुड़े 75 लोग अब भी फरार है. इसमें ज्यादातर लोग ऑयलफील्ड में काम करने वाले ड्राइवर और ठेकेदार हैं.

हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन की राजस्थान रिफाइनरी।

गंगादीप ने कहा कि कंपनी ने शक के आधार पर पुलिस में शिकायत दर्ज करवाया. कंपनी को शक था कि वहां के लोगों को झांसा देने का काम हो रहा है. जिसके बाद पुलिस ने इसकी जांच की. जांच में पाया गया कि इस काम में पूरा गिरोह शामिल है.

ड्राइवरों को पानी ले जाने की अनुमति थी. तेल निकालते समय पानी बाइप्रोडक्ट के रूप में निकलता है. जिसे डंप करने टैंकरों में ले जाया जाता है. इन्हीं टैंकरों में पानी के जगह तेल को भर के तस्करी की जाती थी. ड्राइवर अपने जीपीएस को बंद कर देते थे, जिससे उन्हें कोई ट्रैक नहीं कर पाता था.

मामले की गंभीरता को देखते हुए 30 से ज्यादा ट्रकों को सीज किया जा चुका है. पुलिस ने बताया की यह संख्या और भी बढ़ सकती है.

केयर्न इंडिया ऑयलफील्ड से चोरी की गई तेल को पास के छोटे फैक्ट्री मालिकों को बेच दिया जाता है. इसे वे बड़ी मात्रा में इकट्ठा करके विदेश में बेच देते थे. पुलिस ने बताया की इस तेल का प्रयोग रोड बनाने और डीजल उत्पादम में किया जाता था.

बता दें कि भारत अपने जरूरतों को पूरा करने के लिए करीब 82 प्रतिशत कच्चे तेल का आयात करती है.
Powered by Blogger.