Showing posts with label PAN CARD. Show all posts

Jaipur: नए साल में नई चीजों के लिए पैन नंबर अब अनिवार्य हो चुका है। 
लेनदेन में पारदर्शिता लाने और टैक्स चोरी रोकने के लिए सरकार पैन कार्ड को एक हथियार के रूप में इस्तेमाल कर रही है। पहले कुछ ही जगहों पर पैन कार्ड का इस्तेमाल होता था, लेकिन अब लगातार इसका इस्तेमाल बढ़ रहा है।
सरकार ने इससे जुड़े कुछ नि‍यमों में कई संशोधन कि‍ए हैं, जि‍नकी बदौलत अब कई तरह के लेनदेन में पैन नंबर देना अनिवार्य हो गया है। इसकी वजह से अब आपको पैन की डिटेल्स साथ रखनी होगी। अगर आपके पास पैन कार्ड नहीं है तो आप महज 110 रुपए इसे बनवा सकते हैं। इसके लि‍ए आप ऑनलाइन एप्‍लाई कर सकते हैं। आइये जानते हैं किन कामों के लिए जरूरी है पैन नंबर।।।
इन 10 कामों के लिए जरूरी होगा पैन नंबर
  • बैंक अकाउंट खोलना या FD के लिए जरूरी
  • एक दि‍न में 50 हजार या उससे ऊपर कैश जमा करने के लिए जरूरी
  • प्रॉपर्टी खरीदने के लिए जरूरी
  • गाड़ी खरीदने के लिए जरूरी
  • वि‍देश यात्रा के लि‍ए फ्लाइट टिकट बुक करने के लिए जरूरी
  • होटल बि‍ल की पमेंट के लिए जरूरी
  • शेयर, बॉन्‍ड, म्‍युचुअल फंड या डिबेंचर खरीदने के लिए जरूरी
  • क्रेडि‍ट, डेबिट कार्ड या डीमैट एकाउंट के लि‍ए अप्‍लाई करने के लिए जरूरी
  • किसी भी तरह की कमाई के लिए, नहीं तो 20 परसेंट टीडीएस कटेगा
  • प्री-पेड मनी वॉलेट या गिफ्ट कार्ड से 50 हजार या उससे ऊपर की ट्रांजैक्‍शन के लिए जरूरी
ऑनलाइन बनवाएं पैन कार्ड
ऑनलाइन अप्लाई करने के लिए आप NSDL के पोर्टल  www.tin-nsdl.com पर जाकर सर्विसेज पर जाएं।
इस लिंक पर क्लिक करें
यहां आप अपनी बेसिक जानकारी नाम, मोबाइल, ईमेल आईडी भरें
अपने डॉक्युमेंट स्कैन करके अपलोड करें
फीस ऑनलाइन ही जमा कराएं
बस आपका पैन कार्ड बनकर तैयार हो जाएगा
ऐसे भी बनवा सकते हैं पैन कार्ड
www.incometaxindia.gov.in पर जाएं

PAN ऑप्शन में जाकर अप्लाई ऑनलाइन पर क्लिक करें
NSDL या UTIITSL के जरिए फॉर्म भरकर जमा कर सकते हैं
इसकी फीस 96 रुपए है।
क्रेडिट कार्ड/डेबिट कार्ड या नेट बैंकिंग के जरिए यह पेमेंट करें
पेमेंट होने के बाद और आवेदन जमा हो जाने के बाद एकनॉलिजमेंट फॉर्म का प्रिंटआउट लेकर उस पर अपना फोटो लगाएं और साइन करें
जरूरी दस्तावेज लगाकर आपको कूरियर या स्पीड पोस्ट से NSDL/UTIITSL को भेजना होगा।
ऑनलाइन अप्लाई करने के 15 दिनों के भीतर पहुंच जाने चाहिए


डाउनलोड करें Dainik Khabare APP और रहें हर खबर से अपडेट।


दैनिक खबरे से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए DainikKhabare.com के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें

अगर आपके पास परमानेंट अकाउंट नंबर यानी पैन है तो आप अलर्ट हो जाएं. केन्द्र सरकार देश में सभी पैन कार्ड धारकों के फाइनेशिल ट्रांजैक्शन पर नजर रख रही है. केन्द्र सरकार को अगर लगता है कि आप अपनी इनकम डिक्लेयर नहीं कर रहे है या अपनी डिक्लेयर इनकम से अधिक खर्च कर रहे है. तो आप पर सरकार का शिंकजा कस सकता है.

नहीं फाइल करते है ITR

आपके पास पैन कार्ड है और इनकम टैक्स रिटर्न फाइल नहीं करते है तो इनकम टैक्स विभाग आपको नोटिस भेज कर पूछ सकता है कि आपने रिटर्न फाइल क्यों नहीं किया है. लेकिन इसके लिए इनकम टैक्स विभाग के पास कोई आधार होना चाहिए. जैसे आपके पास ज्यादा रकम की फिक्स्ड डिपॉजिट है. ज्यादा पैसा म्यूचुअल फंड में निवेश किया है. शेयर खरीदा है या प्रॉपर्टी खरीदी है तो इनकम टैक्स विभाग इस ट्रांजैक्शन को ट्रैक करके आपको नोटिस भेज सकता है.

टैक्सेबल इनकम वालों पर IT विभाग की नजर

इनकम टैक्स विभाग ऐसे लोगों की पहचान कर रहा है जिनकी इनकम पर टैक्स बनता है लेकिन वे टैक्स नहीं दे रहे है. इनकम टैक्स विभाग ऐसे लोगों की पहचान कर नोटिस भेजने की तैयारी कर रहा है. विभाग इस बारे में पहले ही देश भर के अपने ऑफिस को ऐसे लोगों की पहचान करने को कहा है तो टैक्स चोरी करते है.

25 फीसदी ज्यादा लोगों ने ITR फाइल किया

बता दें कि इस बार यानी 5 अगस्त तक वित्त वर्ष-2016-17 के लिए 25 फीसदी ज्यादा लोगों ने इनकम टैक्स रिटर्न फाइल किया है. केन्द्र सरकार का मानना है कि ऑपरेशन क्लीन मनी अभियान और नोटबंदी की वजह से इनकम टैक्स रिटर्न भरने वालों की संख्या तेजी से बढ़ी है.

अगर आपके पास भी एक से अधिक पैन कार्ड है, तो यह खबर आपको परेशानी में डालने वाली है। सरकार अब तक 11.44 लाख पैनकार्ड निरस्‍त कर चुकी है।

Related image

नई दिल्‍ली। अगर आपके पास भी एक से अधिक पैनकार्ड है, तो यह खबर आपको परेशानी में डालने वाली है। सरकार अब तक 11.44 लाख पैनकार्ड निरस्‍त कर चुकी है। राज्‍यसभा में एक प्रश्‍न का जवाब देते हुए वित्‍त राज्‍यमंत्री संतोष कुमार गंगवार ने बताया कि एक व्‍यक्ति के एक से अधिक पैनकार्ड पर सरकार तेजी से लगाम लगाने जा रही है। इसी के चलते एक से अधिक पैन कार्ड होने की दशा में या तो इन्‍हें बंद कर दिया गया है, या निरस्‍त कर दिया गया है।
राज्यसभा में एक लिखित जवाब में वित्‍त राज्‍य मंत्री ने बताया कि 27 जुलाई तक देश भर में 11,44,211 ऐसे पैन कार्ड पाए गए हैं जिसे एक ही व्‍यक्ति के नाम पर दो या अधिक बार जारी किया गया है। अब इन्‍हें बंद या फिर निष्क्रिय करने की प्रक्रिया शुरू की गई है। उन्होंने कहा कि पैन आवंटन का नियम है प्रति व्यक्ति एक पैन कार्ड ही जारी किया जाए। इसी के साथ ही गंगवार ने बताया कि 27 जुलाई तक विभाग ने 1,566 फर्जी पैन की पहचान की है।
फर्जी पैन कार्ड पकड़ने की इस कोशिश में आधार लिंकिंग भी काफी मदद दे रही है। सरकार ने करदाताओं से 31 अगस्त तक आधार को पैन से जोड़ने के लिए कहा है। 31 अगस्त तक आधार से पैन कार्ड लिंक नहीं होने पर रद्द कर दिया जाएगा। गंगवार ने संसद में कहा कि नोटबंदी के बाद लगभग 900 समूहों पर छापेमारी की गई। जिसमें में करीब 900 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की गई और करीब 7961 करोड़ रुपये की अघोषित आय का पता चला है। ये आंकडें नवंबर 2016 से मार्च 2017 के दौरान की गई छापेमारी के हैं।
Powered by Blogger.