Showing posts with label FOOTBALL. Show all posts


चार बार फीफा विश्व कप खिताब जीतने वाली इटली 2018 में रूस की मेजबानी में होने वाले विश्व कप में नहीं दिखेगी. 1958 के बाद से अब तक 60 साल में ऐसा पहली बार होगा जब इटली फीफा विश्व कप में हिस्सा नहीं ले सकेगी.

फीफा विश्व कप क्वालिफायर प्लेऑफ मुकाबले में स्वीडन के हाथों 0-1 के एग्रीगेट अंतर से हारने के बाद इटली फीफा विश्व कप-2018 के लिए क्वालिफाई करने से चूक गई. सोमवार को मिलान के अपने घरेलू मैदान सैन सिरो में स्वीडन के साथ हुए मैच में इटली एक भी गोल नहीं कर सकी और मैच गोलरहित ड्रॉ रहा.

पहले चरण के मैच में स्वीडन ने 1-0 से जीत हासिल की थी.

क्वालिफाइंग मैच में स्वीडन की रक्षापंक्ति बेहद मजबूत रही, जिसे इटली की टीम एकबार भी नहीं भेद सकी. इतना ही नहीं स्वीडन के गोलकीपर रॉबिन ऑल्सेन को पूरे मैच के दौरान सिर्फ एक सीधे हमले का सामना करना पड़ा. पूरे मैच के दौरान इटली बिल्कुल आक्रामक नजर नहीं आई और पूरे स्टेडियम में जैसे सन्नाटा पसरा रहा.

इटली ने आखिरी बार 2006 में विश्व कप खिताब पर कब्जा जमाया था. हालांकि उसके बाद अगले दो विश्व कप में इटली ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो गई थी.

विश्व कप के लिए क्वालिफाई न कर सकने से हताश इटली के स्टार गोलकीपर जानलुइजी बुफॉन ने मैच समाप्त होने के तुरंत बाद अंतर्राष्ट्रीय फुटबाल से संन्यास की घोषणा कर दी.

डाउनलोड करें Dainik Khabare APP और रहें हर खबर से अपडेट।


दैनिक खबरे से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए DainikKhabare के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें


नई दिल्ली। भारत की ओर से फीफा अंडर 17 विश्व कप फुटबॉल टूर्नामेंट के इतिहास में जैक्सन थोनोजम ने पहला गोल स्कोरर होने का गौरव हासिल कर लिया, लेकिन मेजबान टीम को सराहनीय प्रदर्शन करने के बावजूद सोमवार को कोलंबिया के हाथों ग्रुप-ए में 1-2 से पराजय का सामना करना पड़ा।

जैक्सन ने मैच के 82 वें मिनट में गोल कर भारत को 1-1 की बराबरी दिलाई, लेकिन कोलंबिया ने अगले ही मिनट में जवाबी हमला कर विजयी गोल दाग दिया। भारत की यह हार जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में मौजूद हजारों दर्शकों के लिए दिल तोडऩे वाली रही।

वहीं कप्तान अलेक्सिस दुराते के दो आत्मघाती गोल से बैकफुट पर पहुंचने के बाद पराग्वे ने स्थानापन्न अनाबेल वेगा के तीन मिनट के अंदर किए गए दो गोल की मदद से न्यूजीलैंड को 4-2 से हराकर नॉकआउट में अपनी जगह सुनिश्चित की।

वेगा दूसरे हाफ में मैदान पर उतरे और इसके बाद अपनी छाप छोडऩे में सफल रहे। उन्होंने 75वें और और 78वें मिनट में गोल करके पराग्वे को महत्वपूर्ण जीत दिलाई। पराग्वे की तरफ से उनके अलावा एलन रोड्रिग्ज (दूसरे मिनट) और ब्लास अरमोआ (91वें मिनट) ने भी गोल दागे।




नई दिल्लीः फीफा अंडर-17 फुटबॉल वर्ल्ड कप का शुक्रवार से आगाज हो गया है. यह पहला मौका है जब भारत किसी फीफा टूर्नामेंट की मेजबानी कर रहा है. उद्घाटन मैच में भारत और अमेरिका दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में आमने-सामने थे. इस मैच में अमेरिका ने भारत को 3-0 से मात दे दी है.
टीम इंडिया की ओर से धीरज, जीतेंद्र, संजीव, अनवर, सुरेश, निनथोइंगानबा, अमरजीत, अभिजीत, कोमल, राहुल और अनिकेत अमेरिकी टीम के सामने थे. इस टूर्नामेंट में दुनिया भर से आई 24 टीम वर्ल्ड कप के खिताब के लिए एक दूसरे से भिड़ेंगी. यह टूर्नामेंट देश के 6 अलग-अलग शहरों में खेला जाएगा. जिसमें नई दिल्ली, कोलकाता, कोच्चि, मुंबई, गुवाहाटी और गोवा शामिल हैं. फाइनल मैच कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में खेला जाएगा.
गौरतलब है कि भारत अपने ग्रुप के 2 मुकाबले जीतने के बाद ही राउंड ऑफ में पहुंचेगा. राउंड ऑफ मुकाबले 16 अक्टूबर से 18 अक्टूबर तक खेले जाएंगे. इसके बाद क्वार्टर फाइनल खेल शुरू होगा, जो 21 और 22 अक्टूबर को खेला जाएगा. सेमीफाइनल 25 अक्टूबर को और फाइनल मुकाबला 28 अक्टूबर को होगा. फीफा U-17 वर्ल्ड कप में खेलने वाली 24 टीमों को 6 अलग-अलग ग्रुप में बांटा गया है, जिनके बीच कुल 52 मुकाबले खेले जाएंगे.
भारत ग्रुप A में अमेरिका, घाना और कोलंबिया के साथ है. भारत का पहला मुकाबला शुक्रवार यानी 6 अक्टूबर को अमेरिका से हुआ. यहां एक और बात चौंकाने वाली यह है कि फीफा U-17 वर्ल्ड कप की मौजूदा चैंपियन टीम नाइजीरिया अपने खिताब की रक्षा करने के लिए क्वालीफाई ही नहीं कर पाई.
इस ऐतिहासिक अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम पहुंचे थे. उनके साथ खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ भी मौजूद थे. प्रधानमंत्री मोदी ने वहां मौजूद पूर्व भारतीय फुटबॉल खिलाड़ी पीके बनर्जी, बाइचिंग भूटिया और सुनील क्षेत्री को शॉल पहनाकर सम्मानित किया. इस दौरान पीएम मोदी ने युवा फुटबॉल खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया. पीएम मोदी दोनों टीम के खिलाड़ियों से मिले थे.
Powered by Blogger.