नई दिल्ली। भारत की ओर से फीफा अंडर 17 विश्व कप फुटबॉल टूर्नामेंट के इतिहास में जैक्सन थोनोजम ने पहला गोल स्कोरर होने का गौरव हासिल कर लिया, लेकिन मेजबान टीम को सराहनीय प्रदर्शन करने के बावजूद सोमवार को कोलंबिया के हाथों ग्रुप-ए में 1-2 से पराजय का सामना करना पड़ा।
जैक्सन ने मैच के 82 वें मिनट में गोल कर भारत को 1-1 की बराबरी दिलाई, लेकिन कोलंबिया ने अगले ही मिनट में जवाबी हमला कर विजयी गोल दाग दिया। भारत की यह हार जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में मौजूद हजारों दर्शकों के लिए दिल तोडऩे वाली रही।
वहीं कप्तान अलेक्सिस दुराते के दो आत्मघाती गोल से बैकफुट पर पहुंचने के बाद पराग्वे ने स्थानापन्न अनाबेल वेगा के तीन मिनट के अंदर किए गए दो गोल की मदद से न्यूजीलैंड को 4-2 से हराकर नॉकआउट में अपनी जगह सुनिश्चित की।
वेगा दूसरे हाफ में मैदान पर उतरे और इसके बाद अपनी छाप छोडऩे में सफल रहे। उन्होंने 75वें और और 78वें मिनट में गोल करके पराग्वे को महत्वपूर्ण जीत दिलाई। पराग्वे की तरफ से उनके अलावा एलन रोड्रिग्ज (दूसरे मिनट) और ब्लास अरमोआ (91वें मिनट) ने भी गोल दागे।
Post a Comment
Post a Comment