Jaipur: दुनिया का सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाने वाला इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप व्हाट्सएप आए दिन नए-नए फीचर्स जोड़ रहा है। इससे यूजर्स को काफी सुविधाएं मिल रहीं हैं। इस बीच मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, व्हाट्सएप में एक नया फीचर जुड़ने वाला है, जिसका इस्तेमाल करके ग्रुप वीडियो कॉलिंग की जा सकती है।
अभी तक केवल स्काइप जैसे प्लेटफॉर्म ऐसी सर्विस देते हैं जिसमें एक साथ कई लोग वीडियो चैटिंग कर सकते हैं। WA बीटा इंफो ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि फिलहाल यह फीचर केवल एंड्रॉयड के लिए दिया जाएगा। इसकी टेस्टिंग हो रही है। फिलहाल यह साफ नहीं है कि इसका फाइनल बिल्ड कब सामने आएगा। इसके अलावा यह भी बताया गया है कि एक बार में तीन लोगों को वीडियो कॉलिंग में जोड़ा जा सकता है यानी एक साथ चार यूजर्स वीडियो कॉलिंग का लाभ ले सकते हैं।
वीडियो कॉलिंग फीचर व्हाट्सएप में पिछले साल ही दिया गया था। अब स्क्रीनशॉट में add person का ऑप्शन दिख रहा है। यहां से आप क्लिक करके अलग यूजर्स को जोड़ सकेंगे। फिलहाल व्हाट्सएप की तरफ से ये नहीं बताया गया है की ग्रुप वीडियो कॉलिंग का फीचर कब आएगा या आएगा भी या नहीं।
व्हाट्सएप पर ग्रुप कॉलिंग के लिए आपको फाइनल बिल्ड का इंतजार करना होगा, लेकिन अगर इसे अभी ही ट्राई करना चाहते हैं तो एपीके मिरर वेबसाइट से इसका लेटेस्ट बीटा वर्जन डाउनलोड कर सकते हैं।

डाउनलोड करें Dainik Khabare APP और रहें हर खबर से अपडेट।


दैनिक खबरे से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए DainikKhabare.Com के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें

Post a Comment

Powered by Blogger.