Jaipur: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने दसवीं व बारहवीं की बोर्ड परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। प्रवेश पत्र प्राप्त करने के लिए परीक्षार्थियों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा, जिसके तहत परीक्षार्थी ऑनलाइन माध्यम से ही प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।
सीबीएसई दसवीं व बारहवीं की बोर्ड परीक्षा पांच मार्च से शुरू होगी। परीक्षा को शांतिपूर्वक व परीक्षार्थियों की सहूलियत के अनुरूप बनाने के लिए सीबीएसई ने कमर कस ली है।
प्रवेश पत्र प्राप्त करने की जानकारी देते हुए सीबीएसई के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि जो विद्यार्थी इस वर्ष दसवीं व बारहवीं की बोर्ड परीक्षा देंगे, वे विद्यार्थी प्रवेश पत्र सीबीएसई की वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।
अधिकारी ने बताया कि नियमित तथा व्यक्तिगत बोर्ड की परीक्षा देने वाले दोनों तरह के विद्यार्थियों के लिए प्रवेश पत्र जारी किए गए हैं।
गौरतलब है कि बोर्ड परीक्षाओं के लिए इस वर्ष 28 लाख से अधिक परीक्षार्थी पंजीकृत हैं, जिसमें दसवीं की बोर्ड परीक्षा के लिए 16,38552 विद्यार्थी और बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा के लिए 11,86144 विद्यार्थी पंजीकृत हैं।
परीक्षार्थी अपना एडमिट कार्ड http://cbse.nic.in/newsite/adm2018.html वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।

डाउनलोड करें Dainik Khabare APP और रहें हर खबर से अपडेट।


दैनिक खबरे से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए DainikKhabare.Com के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें

Post a Comment

Powered by Blogger.