प्रोटीन एक पोषक तत्व है, जो कि हमारे शरीर की सही बढ़त, विकास और संरचना के लिए काफी ज़रूरी है। प्रोटीन की कमी से मांसपेशियां कमज़ोर हो जाती हैं तथा हमारा शरीर ठीक से काम नहीं कर पाता है। प्रोटीन में 20 तरह के एमिनो एसिड्स होते हैं। इनमें से 8 एमिनो एसिड्स काफी ज़रूरी होते हैं जो हमे भोजन से प्राप्त होते हैं।
लोगों का मानना है कि हाई प्रोटीन पाने के लिए नॉनवेज खाना बेहतर रहता है और जो लोग मांस,मछली का सेवन नहीं करते उनको शरीर में पोषक तत्वों की कमी हो जाती है लेकिन यह सच नही है।
आप वेज खाने से भी इसकी कमी को पूरा कर सकते है.......
• पनीर प्रोटीन के लिए बैस्ट ऑप्शन है। दिन में एक बार पनीर की सब्जी या सलाद का सेवन करें।
• अंडें की जगह पर अपने आहार में बीन्स और राजमा को शामिल करें। इनमें प्रोटीन भरपूर मात्रा में शामिल होता है। आप अंकुरित बीन्स का सलाद,सूप,चाट आदि की तरह भी खा सकते हैं।
• अनाज की तरह दिखने वाला क्विनोआ प्रोटीन के लिए बैस्ट है। आप इसमें सब्जियां डालकर स्नैक्स की तरह भी खा सकते हैं।
• सर्दी में ड्राई फ्रूट बैस्ट रहता है। इसके सेवन से आपको फाइबर, मिनरल्स, विटामिन ई और ओमेगा-3 फैटी एसिड मिलता है। काजू,बादाम,किशमिश,अखरोट,पीनट,पिस्ता आदि का सेवन कर सकते हैं।
sourse: google
डाउनलोड करें Dainik Khabare APP और रहें हर खबर से अपडेट।
दैनिक खबरे से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए DainikKhabare.com के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
Post a Comment
Post a Comment