| रोहित शर्मा की तूफानी पारी, मात्र 35 गेंदों में शतक जड़ा |
भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने श्रीलंका के खिलाफ टी-20 मैच में इतिहास रच दिया है. उन्होंने इंदौर में हो रहे टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में 35 गेंदों पर शतक जमाया है. अपनी इस धुआंधार पारी के साथ ही रोहित टी-20 क्रिकेट में सबसे कम गेंदों पर शतक जमाने वाले दुनिया के दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं.
बीते अक्टूबर में दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज डेविड मिलर ने भी बांग्लादेश के खिलाफ एक टी20 मैच में 35 गेंदों पर 100 रन बनाए थे.
इससे पहले श्रीलंका ने टॉस जीतकर भारतीय टीम को पहले बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया. भारत की ओर से कप्तान रोहित शर्मा और लोकेश राहुल ने पारी की शुरुआत की. खबर लिखे जाने तक भारतीय टीम ने 17 ओवर में रोहित शर्मा का विकेट खोकर 224 रन बना लिए थे.
रोहित 43 गेंदों पर 10 छक्के और 12 चौके की मदद से 118 रन बनाकर आउट हुए. तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मैच भारतीय टीम जीत चुकी है.
डाउनलोड करें Dainik Khabare APP और रहें हर खबर से अपडेट।
दैनिक खबरे से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए DainikKhabare.com के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
Post a Comment
Post a Comment