नई दिल्ली। शुक्रवार (22 दिसंबर) को अपने प्रीपेड ग्राहकों के लिए दूरसंचार कंपनी रिलायंस जियो ने दो नये प्लान की घोषणा की है। कंपनी का कहना है कि ‘हैप्पी न्यू ईयर 2018 प्लान’ के तहत वह यह पेशकश कर रही है। इसमें एक प्लान 199 रुपये का है जिसमें 28 दिन तक उसके प्राइम ग्राहक को हर दिन 1.2 जीबी 4जी डेटा मिलेगा। वहीं दूसरा प्लान 299 रुपये का है जिसमें हर दिन जियो के प्राइम ग्राहकों को 2जीबी 4जी डेटा मिलेगा। इसकी वैधता भी 28 दिन की होगी। उसके ग्राहकों के लिए इन प्लान में जियो के सभी एप, वॉयस कॉल व एसएमएस नि:शुल्क रहेंगे।
कंपनी ने यहां जारी बयान में कहा है कि पहले मासिक प्लान ये अपनी तरह के हैं। जिनमें अधिक डेटा लाभ वह दे रही है। रिलायंस जियो के अन्य प्लान 399 रुपये, 459 रुपये, 499 रुपये व 509 रुपये के हैं। इनकी डेटा लाभ, वैधता अवधि भिन्न है।

डाउनलोड करें Dainik Khabare APP और रहें हर खबर से अपडेट।


दैनिक खबरे से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए DainikKhabare.com के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें

Post a Comment

Powered by Blogger.