टेक्नोलॉजी दिग्गज Google ने कुछ समय पहले अपने पॉपुलर YouTube Go एप का बीटा वर्जन भारत में जारी किया था जिसकी वजह से कुछ ही यूजर्स इसका लाभ उठा पा रहे थे। लेकिन अब इस कंपनी ने YouTube Go एप को सभी के लिए उपलब्ध करा दिया है। हालांकि इस पूरी तरह से तैयार एप को सभी यूजर्स तक पहुंचने में समय लग सकता है। यह एप खासतौर पर वीडियो तैयार किया गया है। यह एप यू-ट्यूब की तरह ही है। लेकिन इस एप की खास बात ये है कि इसमें बहुत ही स्लो इंटरनेट अथवा कम डाटा स्पीड में भी वीडियो आसानी से देखे जा सकते हैं।

प्ले स्टोर से करें डाउनलोड
गूगल ने YouTube Go एप को प्ले स्टोर पर जारी किया है जहां से एंड्रॉयड यूजर्स इसको डाउनलोड कर अपने फोन में इंस्टॉल कर सकते हैं। इसके अलावा अब जल्द ही इसका स्टेबल बिल्ड भी जारी किया जा रहा है। वहीं, एपल ios में अभी तक इस एप को जारी करने के बारे में खबर नहीं है। एंड्रॉयड यूजर्स इस एप के जरिए YouTube से वीडियो डाउनलोड कर सेव कर सकते हैं। इसके अलावा ऑफलाइन वीडियोज को ब्लूटूथ या WiFi डायरेक्ट के जरिए अपने फ्रेंड्स से शेयर भी कर सकते हैं।

यह सर्विस भी की शुरू
इसके अलावा गूगल ने अपनी सभी ऐसी सर्विसेज के लिए फेक्ट चेकिंग टूल्स भी जारी करना शुरू कर दिया जिनमें न्यूज संबंधी कंटेंट होता है। ये फेक्ट चेकिंग टूल्स न्यूज लिखने वाले से लेकर उसके संस्थान और उसके बारे में गहराई से बताएंगे जिससें फेक न्यूज पर लगाम कसी जा सके। ऐसे ही टूल्स अब फेसबुक समेत ट्वीटर आदि भी लगाने जा रहे हैं। ये टूल्स गूगल के यूट्यूब, ई-मेल, न्यूज, फोटोज, सर्च इंजन तथा इमेज आदि सर्विसेज पर जल्द ही लागू होंगे। गूगल की ओर से अपने पिक्सल एक्सएल और एक्सएल 2 स्मार्टफोन्स के लिए एंड्रॉयड 8.0 आॅरियो अपडेट भी जारी कर दिया गया है।

डाउनलोड करें Dainik Khabare APP और रहें हर खबर से अपडेट।


दैनिक खबरे से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए DainikKhabare.com के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें

Post a Comment

Powered by Blogger.