दुनियाभर में WhatsApp यूजर्स की संख्या 500 करोड़ से भी ज्यादा हो चुकी है। इस ऐप पर डेली 1 बिलियन यानी 100 करोड़ यूजर्स एक्टिव रहते हैं। यही वजह है कि ये दुनिया का पॉपुलर और सबसे ज्यादा यूज होने वाला चैट ऐप है। वैसे, वॉट्सऐप अब चैट ही नहीं फ्री वॉइस और वीडियो कॉलिंग के साथ डाटा शेयर करने का भी बेस्ट प्लेटफॉर्म बन चुका है। वॉट्सऐप पर सबसे ज्यादा डर इस बात का रहता था कि किसी गलत कॉन्टैक्ट पर मैसेज सेंड न हो। अब तो वो प्रॉब्लम भी सॉल्व हो गई है। हालांकि, इतने सारे फीचर्स से लैस होने के बाद भी इसमें कई फीचर्स आज भी मिसिंग है।

# आज भी सिंगल थीम

WhatsApp में आज भी ग्रीन कलर वाली सिंगल थीम ही है। यही वजह है कि वॉट्सऐप पर नई थीम को लेकर कई फेक मैसेज भी वायरल होते रहते हैं। ऐसे में कंपनी को यूजर्स एक्सपीरियंस बेहतर करने के लिए कुछ न्यू कलर थीम लॉन्च करना चाहिए। थीम आने से फेक मैसेज और दूसरे ऑप्शन की तरफ यूजर का माइंड डायवर्ट नहीं होगा।



# हाइड चैट ऑप्शन

हाइड चैट के बारे में टेलिग्राम ऐप यूज करने वाले यूजर्स बखूबी जानते होंगे। इस चैट की खास बता है कि एक फिक्स टाइम के बाद चैट के दौरान की गई बातचीत या शेयर किया गया डाटा सबकुछ ऑटो डिलीट हो जाता है। यानी आपको मैसेज के बारे में कोई जान नहीं सकता। वॉट्सऐप में भले ही मैसेज डिलीट करने का फीचर आ गया है, लेकिन इसकी ड्यूरेशन 7 मिनट से पहले की होती है। ऐसे में हाइड चैट का ऑप्शन वॉट्सऐप में भी होना चाहिए।



# मैक्सिमम फोटो-वीडियो शेयरिंग

वॉट्सऐप पर अब एक साथ 30 फोटो या वीडियो शेयर किए जा सकते हैं। पहले इसकी संख्या सिर्फ 10 थी, लेकिन जब इस आंकड़े को दूसरे ऐप्स से कम्प्येर किया जाता है, तब काफी कम नजर आती है। टेलिग्राम पर यूजर अपनी पूरी गैलरी दूसरे के साथ शेयर कर सकता है। भले ही, गैलरी में 1000 फोटो ही क्यों न हों। ऐसे में वॉट्सऐप को मैक्सिम फोटो/वीडियो शेयर करने का फीचर लाना होगा।


# ग्रुप में ऐड की परमीशन

आपके वॉट्सऐप पर ऐसे कई ग्रुप होंगे जिनमें आपको किसी फ्रेंड, रिलेटिव या अन्य मेंबर ने जोड़ा होगा। इन ग्रुप में एक दिन में इतने ज्यादा मैसेज आ जाते हैं कि कई बार तो सभी को पढ़ भी नहीं पाते। ऐसे में वॉट्सऐप को चाहिए की यदि कोई एडमिन ग्रुप बनाकर किसी दूसरे यूजर को उसमें ऐड कर रहा है, तब उसके पास एक परमीशन मैसेज जाए। यदि यूजर परमीशन देता है तभी वो ग्रुप में जोड़ा जा सके।



# किसी भी नंबर पर मैसेज

वॉट्सऐप पर आप सिर्फ उस यूजर को भी मैसेज कर सकते हैं जो आपको कॉन्टैक्ट लिस्ट में है। यानी किसी मोबाइल नंबर पर डायरेक्ट मैसेज नहीं किया जा सकता। ऐसे में कंपनी को ऐसे फीचर पर भी काम करना चाहिए जिसकी मदद से किसी कॉन्टैक्ट पर डायरेक्ट मैसेज किया जा सके या डाटा भेज सकें।


# अननॉन नंबर के मैसेज की डिटेल

कई बार आपके वॉट्सऐप पर किसी अननॉन नंबर से मैसेज आता है। यदि उस नंबर में सेंडर का नाम या प्रोफाइल फोटो लगी है तब आप शायद उसे पहचान लें, लेकिन ऐसा नहीं है तब मैसेज भेजने वाले का नाम पता नहीं चल पाता। ऐसे में यदि कोई अननॉन नंबर से मैसेज करता है तब सबसे पहले उसका नाम आना चाहिए। जिससे उसकी पहचान की जा सके।



# ग्रुप एडमिन के राइट्स

वॉट्सऐप में जो यूजर ग्रुप बनाता है वो एडमिन कहलाता है। वो उस ग्रुप में किसी को भी ऐड कर सकता है। इतना ही नहीं, वो किसी को ग्रुप एडमिन भी बना सकता है। यानी ग्रुप एडमिन के राइट्स सभी के पास पहुंच जाते हैं। यानी दूसरे ग्रुप एडमिन किसी को भी ग्रुप में जोड़ या फिर हटा भी सकते हैं। इतना ही नहीं, वो ग्रुप के मुख्य एडमिन को भी हटा सकते हैं। ऐसे में जरूरी है कि जिस यूजर ने ग्रुप बनाया है उसे कोई रिमूव नहीं कर सके।

डाउनलोड करें Dainik Khabare APP और रहें हर खबर से अपडेट।


दैनिक खबरे से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए DainikKhabare.com के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें

Post a Comment

Powered by Blogger.