अंडा मांसाहारी है या शाकाहारी? इसका जवाब है....

लंबे समय से लोगों का मानना है कि अंडा मांसाहारी खाना है क्योंकि उसे मुर्गी देती है, जो जीवित जीव है। लेकिन, वैज्ञानिकों ने इसका जवाब ढूंढ निकाला है कि अंडा मांसाहारी है या फिर शाकाहारी। 

वैज्ञानिकों के जवाब से संभवत: अंडे को लेकर चली आ रही बहस पर रोक लग जाएगी। वैज्ञानिकों के अनुसार, अंडा पूरी तरह से शाकाहारी है।



हालांकि, वैज्ञानिकों ने अपने तर्क में कहा है कि अंडे के तीन स्तर होते हैं-अंडे का छिलका, अंडे की जर्दी और अंडे की सफेदी। अंडे की सफेदी (श्वेतक) में सिर्फ प्रोटीन होता है, जबकि अंडे की जर्दी में प्रोटीन, कोलेस्टेरोल और फैट (वसा) होता है।

वैज्ञानिकों का मानना है कि लगभग हर रोज जो अंडे हम खाते हैं उनमें भ्रूण नहीं होता है। इसका मतलब है कि अंडा उस वक्त इतना विकसित नहीं होता है उसके खाने के वक्त ऐसा लगे कि इंसान वास्तव में जानवर/या चिडिय़ा खा रहा है।



मुर्गी जब छह महीने की हो जाती है तो वह डेढ़ दिन में एक अंडा देती है। हालांकि, अंडा देने से पहले मुर्गियों को मेटिंग करने की जरुरत नहीं होती है। ऐसे अंडों को अनिषेचित (अनफर्टिलाइसड) अंडा कहा जाता है।

जो अंडे हम बाजार से खाने के लिए खरीदकर लाते हैं वे ज्यादातर अनिषेचित होते हैं।

डाउनलोड करें Dainik Khabare APP और रहें हर खबर से अपडेट।


दैनिक खबरे से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए DainikKhabare.com के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें

Post a Comment

Powered by Blogger.