नई दिल्ली: अब 1 जनवरी 2018 से मोबाइल नंबर को आधार से लिंक करने के लिए आप आईवीआरएस सुविधा का इस्तेमाल कर पाएंगे। टेलिकॉम डिपार्टमेंट (डॉट) ने फॉरेन नेशनल्स, एनआरआई, सीनियर सिटीजंस, फिजिकली चैलेंज्ड लोगों और आधार रजिस्टर्ड सब्सक्राइबर्स के लिए मोबाइल नंबर को आधार से लिंक करने के लिए विस्तृत प्रक्रिया जारी कर दी है।
इस तरह होगा री वैरिफिकेशन
आईवीआरएस के तहत सबसे पहले मोबाइल यूजर कंपनी के द्वारा दिए गए नंबर पर कॉल करेगा। यहां उन्हें भाषा चुनने के बाद अपना आधार नंबर देना होगा। इसके बाद टेलीकॉम कंपनी यह डिटेल यूआईडीएआई को भेज देगी। यहां से आधार नंबर वैरिफाई होने के बाद यूजर को ओटीपी भेजा जाएगा। ओटीपी एंटर करने के बाद प्रक्रिया शुरू हो जाएगी, जिसके 24 घंटे बाद यूजर को मोबाइल कंपनी की ओर से मैसेज आ जाएगा।
सीनियर सिटीजंस के लिए भी बताया प्रोसिजर
डॉट ने 70 साल से ज्यादा के सीनियर सिटीजंस के लिए री-वैरिफिकेशन प्रोसीजर दिया, जो बायोमीट्रिक अथेंटिकेशन देने में अक्षम हैं या फिजिकली चैलेंज्ड हैं। दरअसल अभी तक जो प्रक्रिया थी उसमें मोबाइल यूजर को रिटले आउटले पर खुद जाकर आधार से री वैरिफिकेशन का प्रोसेस पूरा करना था, मगर यह सबके लिए संभव नहीं था। अब इसी को आसान बना दिया गया है। डॉट ने अपने आदेश में कहा कि लाइसेंसी को सुनिश्चित करना चाहिए कि सब्सक्राइबर्स को '1 जनवरी, 2018 से इन वैकल्पिक तरीकों से अपने मोबाइल कनेक्शन को री-वैरिफाई कराना चाहिए।'
फॉरेन नेशनल्स को अपनाना होगा यह प्रोसेस
डॉट ने कहा कि कई रिप्रिजेंटेशंस में नॉन रेजिडेंट इंडियंस (एनआरआई) और ओवरसीज इंडियंस और फॉरेन नेशनल्स को अपने मोबाइल कनेक्शन से आधार लिंक कराने में दिक्कतें आने की बात सामने आई हैं।
इन दिक्कतों की वजह यह है कि इन सब्सक्राइबर्स के पास आधार नहीं है और न ही वे 12 अंकों के इस नंबर के लिए नामांकन कराने के पात्र हैं।
डॉट ने कहा कि आधार नहीं रखने वाले फॉरेन नेशनल्स अपने मोबाइल ऑपरेटर के के रिटेल आउटलेट्स पर जाकर और अपने पासपोर्ट की डिटेल्स जमा करके ऐसा कर सकेंगे।
सामान्य सब्सक्राइबर्स को ऐसे कराना होगा लिंक
डॉट ने ऑपरेटर्स को ऐसे टेलिकॉम सब्सक्राइबर्स के लिए भी आईवीआरएस-बेस्ड वन टाइम पासवर्ड (ओटीपी) अथेंटिकेशन के प्रोसिजर्स के बारे में भी बताया है, जिनके मोबाइल नंबर आधार के साथ रजिस्टर्ड हैं।
ऐसे सब्सक्राइबर्स जिनके मोबाइल नंबर आधार के साथ रजिस्टर्ड हैं, वे आधार से लिंक कराने के वास्ते ओटीपी जनरेट करने के लिए 14546 को इंटरएक्टिव वॉयस रिस्पॉन्स सिस्टम (आईवीआरएस) हेल्पलाइन के तौर पर इस्तेमाल कर सकेंगे।
डाउनलोड करें Dainik Khabare APP और रहें हर खबर से अपडेट।
दैनिक खबरे से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए DainikKhabare.com के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
Post a Comment
Post a Comment