माइक्रोसॉफ्ट यूजर्स के लिए कंपनी ने एक वीडियो एडिटर पेश किया था। हालांकि, इसे कंपनी अब उपलब्ध नहीं करा रही है। लेकिन गूगल में अगर माइक्रोसॉफ्ट के वीडियो एडिटर के लिए सर्च किया जाए तो सबसे ऊपर Windows Movie Maker का नाम आता है। आपको बता दें कि यह एक स्कैम वर्जन है जो यूजर्स के पैसे चुरा सकता है।
माइक्रोसॉफ्ट का क्या है कहना?
इस मामले को लेकर माइक्रोसॉफ्ट के प्रवक्ता ने कहा, “हम अपने रिजल्टस को हमेशा ठीक करने की कोशिश करते हैं। हमने इस स्कैम वर्जन के मामले को संज्ञान में लिया है और हम यूजर्स की सुरक्षा के लिए कड़े कदम उठा रहे हैं। हम हमेशा यूजर्स को यह सुझाव देते हैं कि वो कोई एप या प्रोग्राम डाउनलोड करने से पहले वेबसाइट्स (जहां से एप या प्रोग्राम डाउनलोड कर रहे हैं) को अच्छे से जांच लें। अगर वो वेबसाइट विश्वसनीय नहीं है तो वहां से कोई भी प्रोग्राम या एप डाउनलोड न करें।
इस मामले को लेकर गूगल ने फिलहाल कोई टिप्पणी नहीं की है। वहीं, windows-movie-maker.org की तरफ से भी कोई बयान सामने नहीं आया है। आपको बता दें कि Windows Movie Maker का स्कैम वर्जन windows-movie-maker.org वेबसाइट पर दिया गया है। जब यूजर्स गूगल में इसे सर्च करते हैं तो इसका लिंक माइक्रोसॉफ्ट स्टोर वेबसाइट से ऊपर दिखाई देता है। हालांकि, यह माइक्रसॉफ्ट ऑनलाइन स्टोर पर ऑफ-ब्रैंड नाम से उपलब्ध है। रिव्यूअर ने इसे स्पैम वर्जन बताया है।
यूजर्स को देने होंगे इतने पैसे:
जिन यूजर्स ने इन फेक वर्जन को डाउनलोड किया है उन्हें Windows Movie Maker के सभी फीचर्स को इस्तेमाल करने के लिए पैसे देने के लिए कहा जा रहा है। इसे अपग्रेड करने के लिए 29.95 डॉलर यानी करीब 1,900 रुपये देने होंगे। आपको बता दें कि कंपनी का आधिकारिक Windows Movie Maker फ्री में उपलब्ध कराया गया था। गूगल ट्रेंड्स के मुताबिक, इस सॉफ्टेवयर के लिए सबसे ज्यादा सर्च फिलिपिन्स से किए गए हैं।
डाउनलोड करें Dainik Khabare APP और रहें हर खबर से अपडेट।
दैनिक खबरे से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए DainikKhabare के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें

Post a Comment
Post a Comment