प्यार का अहसास सभी के लिए बहुत ही खास होता है। रिश्ते में मजबूती लाने के लिए एक-दूसरे पर भरोसा करना बहुत ही जरूरी होता है। अगर आप दोनों एक दूसरे पर भरोसा या विश्वास करते है तो आपके रिश्ते को कोई भी नहीं तोड़ सकता। यहां तक कि एक शोध के मुताबिक भी यह बात कही गई है कि लड़कियां रिलेशनशीप में होने पर लड़कों से ज्यादा झूठ बोलती है। अगर आप भी रिलेशनशीप में है तो यह जरूर सोच रहे होंगे कि क्या मेरी गर्लफ्रैड भी मुझसे झूठ बोलती है। जी हां ऐसा ही है लड़कियां कभी भी पूरी बात नहीं बताती है। कभी न कभी लड़की भी झूठ बोलती है। आइए जानते है कि लड़कियां क्या-क्या झूठ बोलती है ?…
(1) किसी दूसरी लड़की की तरफ देखना :-
अक्सर आपने यह देखा होंगा कि जब लड़का अपनी गर्लफ्रैंड के सामने किसी दूसरी लड़की को देखता या फिर उसकी तारीफ करता है तो लड़कियों को यह बात बिल्कुल भी पसंद नहीं होती है और वह अपने पार्टनर से काफी नाराज होने के बाद भी यह कहती है कि उसे कोई फर्क नहीं पड़ता। आपको बता दें लड़कियां उस समय तो कुछ नहीं कहती लेकिन वह सही समय का इंतजार करती है और जब वह ये बात बोलती है तो आपके पास अपनी सफाई देने के लिए कुछ भी नहीं होता।

(2) मेकअप से जुड़े झूठ :-

अधिकतर लड़कियों को मेकअप करने का काफी शौक होता है। हर लड़की मेकअप जरूर करती है फिर चाहें वो सिर्फ वह नॉर्मल मेकअप ही क्यों न करें। लड़कियां हमेंशा खूबसूरत दिखाई देना चाहती है इसलिए वह थोड़ा मेकअप तो जरूर करती है लेकिन इसके बावजूद भी वह अपने ब्वॉयफ्रैंड के सामने ऐसे रिएक्ट करती हैं कि जैसे उसने कभी मेकअप का नाम भी न सुना हो।

(3) पार्टी एंजॉय करना :-
अधिकतर लड़कियां यही चाहती है कि जब भी वह अपने पार्टनर के साथ बाहर जाए तो उनका पार्टनर उसी के साथ समय बिताए लेकिन वह दूसरों के सामने यह कह देती है कि जाओ एन्जॉय करो। आपके साथ भी कभी ऐसा हुआ होंगा।

(4) मैं गुस्सा नहीं हूं :-

जब आपकी गर्लफ्रैंड आपसे किसी बात को लेकर नराज हो जाती है तो आपके पूछने पर वह यहीं जवाब देती है कि वह नाराज नहीं है। यही नहीं वह यही कहेगी कि आप जो चाहो करो मैं किसी बात से नाराज नहीं हूं। क्योंकि वह हमेंशा यही चाहती है कि आप उसकी बात मानें। आपने भी अपने पार्टनर को यह कहते हुए जरूर सुना होंगा।

डाउनलोड करें Dainik Khabare APP और रहें हर खबर से अपडेट।


दैनिक खबरे से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए DainikKhabare के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें

VIDEO -

Post a Comment

Powered by Blogger.