| Facebook कर रही निर्वस्त्र तस्वीरें भेजने की अपील,क्या है वजह? |
फेसबुकएक ऐसी जगह लोग अपनी तसवीरें शेयर करते है| दोस्त बनाते है बातें करते है| मगरफेसबुक ने ही कुछ ऐसा किया है जिसको सुनते ही आपके होश उड़ जायेंगे| फेसबुक नेआस्ट्रेलिया में अपने यूजर्स से तस्वीर मिलान की प्रायोगिक परियोजना के तहत अपनीनिर्वस्त्र तस्वीरें भेजने की अपील है। इसका उद्देश्य बिना इजाजत अंतरंग तस्वीरेंसाझा करने से रोकना है। जिन वयस्कों ने निर्वस्त्र या अंतरंग तस्वीरें ऑनलाइन किसीके साथ साझा की हैं और उन्हें इनके अनधिकृत रूप से किसी और के साथ साझा किए जानेका डर है, वे आस्ट्रेलिया सरकार के ईसेफ्टी कमीशन को इनकीजानकारी दे सकते हैं।
इसके बाद वहमेंसेंजर के जरिए सुरक्षित तरीके से तस्वीरें स्वयं को भेजें। इस प्रक्रिया केजरिए फेसबुक उन्हें चिह्नित कर एक अनूठा डिजिटल फिंगरप्रिंट बनाएगा। डिजिटलफिंगरप्रिंट के चलते इसके बाद ये तस्वीरें फेसबुक, इंस्टाग्रामऔर मेसेंजर पर आगे साझा नहीं हो पाएंगी। यह बदले की भावना से बनाए गए पोर्न केखिलाफ एहतियातन हमला है। ऑनलाइन उत्पीड़न के लिए प्राय: इस प्रकार के पोर्न काइस्तेमाल किया जाता है।
फेसबुक के वैश्विकसुरक्षा प्रमुख एंटीगोन डेविस ने कहा,‘बिना सहमति के तस्वीरें साझा करने से रोकने के लिए हम तस्वीरमिलान तकनीक का इस्तेमाल कर रहे हैं।’ फेसबुक के एकप्रवक्ता ने बताया कि ब्रिटेन, कनाडा और अमेरिका के भी इसपरियोजना में भाग लेने की उम्मीद है। ईसेफ्टी आयुक्त जूली इनमान ग्रांट ने कहा किइस प्रक्रिया से उन अपराधियों की ताकत छिन जाएगी जो पीड़ित को मित्रों,परिवार एवं सहकर्मियों के बीच शर्मसार करना चाहते हैं।
डाउनलोड करें Dainik Khabare APP और रहें हर खबर से अपडेट।
दैनिक खबरे से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए DainikKhabare के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
Post a Comment
Post a Comment