मुंबई की 16 साल की जेमिमा रॉड्रिग्ज ने अंडर-19 महिला वनडे क्रिकेट टूर्नामेंट में दोहरा शतक जड़कर इतिहास रच दिया। जेमिमा ने मुंबई की तरफ से सौराष्ट्र के खिलाफ मैच में 202 रन बनाए। वे स्मृति मंधाना के बाद अंडर-19 वनडे टूर्नामेंट में दोहरा शतक जड़ने वाली दूसरी महिला क्रिकेटर बनीं।
17 वर्षीया जेमिमा ने 163 गेंदों का सामना कर 24 चौकों की मदद से 202 रनों की पारी खेली। उनके दोहरे शतक की मदद से मुंबई ने 2 विकेट पर 347 रन बनाए। जेमिमा ने 52 गेंदों में फिफ्टी बनाई। इसके बाद वे 83 गेंदों में शतक तक पहुंची। उन्होंने 116 गेंदों में 150 का आंकड़ा पार किया और फिर 163 गेंदों में ऐतिहासिक दोहरा शतक बनाया। उनसे पहले स्मृति मंधाना ने 2013 में दोहरा शतक जमाया था।
वैसे जेमिमा के पास पिछले मैच में ही दोहरा शतक बनाने का मौका था, लेकिन वे 178 रन बनाकर आउट हो गई।
डाउनलोड करें Dainik Khabare APP और रहें हर खबर से अपडेट।
दैनिक खबरे से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए DainikKhabare के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
Post a Comment
Post a Comment