टीम इंडिया को अपनी ताबड़तोड़ बैटिंग से कई मैच जिताने वाले पूर्व विस्फोटक ओपनर वीरेंदर सहवाग आज अपना 39वां जन्मदिन मना रहे हैं. इस अवसर पर वीरू को उनके फैंस से लेकर पूरा क्रिकेट जगत बधाई संदेश भेज रहा है. लेकिन सभी बधाई संदेशों में अब एक खास नाम मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर का जुड़ गया है, जिन्होंने कुछ अलग ही अंदाज में वीरू को ट्वीट किया है.

दरअसल, सचिन तेंदुलकर ने वीरू को उल्टा ट्वीट करके जन्मदिन की शुभकामनाएं दी है. सचिन ने बधाई देते हुए लिखा, 'जन्मदिन मुबारक हो वीरू! नए साल के लिए शानदार शुरुआत करो. मैंने तुम्हें जब भी फील्ड पर कोई सलाह दी, तुमने हमेशा उसका उल्टा ही किया. तो इस बार मेरी ओर से भी कुछ ऐसा ही.’

.ǝɯ ɯoɹɟ ǝuo s,ǝɹǝɥ os ˙😜pןǝıɟ uo noʎ pןoʇ ǝʌɐɥ ı ʇɐɥʍ ɟo ɐʇןn ǝuop sʎɐʍןɐ ǝʌ,noʎ ˙ɹɐǝʎ ʍǝu ǝɥʇ oʇ ʇɹɐʇs ʇɐǝɹƃ ɐ ǝʌɐɥ ¡nɹıʌ 'ʎɐpɥʇɹıq ʎddɐɥ pic.twitter.com/L1XTzhzoiU








Post a Comment

Powered by Blogger.