रिलायंस जियो दिवाली पर एक ऐसा ऑफर लेकर आई है जो आज से पहले किसी भी टेलीकॉम कंपनी ने नहीं लाया।
नई दिल्ली, 12 अक्टूबर : रिलायंस जियो ने दिवाली पर एक ऐसा ऑफर लेकर आई है जो आज से पहले किसी भी टेलीकॉम कंपनी ने नहीं दिया। इस ऑफर को जान के आप झूम उठेंगे। इस ऑफर में आपको मिलेगा पूरा 100% कैश बैक। ये ऑफर 12 अक्टूबर यानी आज से प्रभावी है और 18 अक्टूबर तक चलेगा।
इस ऑफर के तहत ग्राहकों को 399 रूपये का रिचार्ज कराने पर 100% कैश बैक दिया जायेगा। ये कैश बैक वाउचर के रूप में होंगे जिसका उपयोग अपने नंबर पर रिचार्ज कराने दौरान किया जा सकेगा। आपको बता दें, जियो का 399 रूपये वाला जो रिचार्ज है इसमें सभी प्री-पेड ग्राहकों को 1GB प्रतिदिन के हिसाब से 84GB डेटा, फ्री SMS, जियो ऐप्स के लिए सब्सक्रिप्शन और फ्री कॉल दिया जाता है।
इस नए दिवाली धन-धना-धन ऑफर के तहत जो जियो प्राइम कस्टमर 399 रुपये का रिचार्ज 12 अक्टूबर से 18 अक्टूबर के बीच कराते हैं, उन्हें जियो की तरफ से 50 रूपये के 8 वाउचर मिलेगा यानी पूरे 400 रूपये मिलेंगे। इन वाउचर्स का फायदा भविष्य में 309 रुपये का उससे ज्यादा का रिचार्ज या 91 रुपये या उससे ज्यादा का डेटा वाला रिचार्ज कराने पर उठाया जा सकता है।
एक बार में केवल एक ही वाउचर का यूज 15 नवंबर के बाद ही किया जा सकता है। इसका ये हुआ कि जैसे ही आपने 50 रूपये का वाउचर पाने के बाद भविष्य में अगर 309 का रिचार्ज कराते हैं तो आपको 259 रूपये ही देने होंगे। इस ऑफर का फायदा वो ग्राहक भी उठा सकते हैं जिनका वैलिडिटी अभी बचा हुआ है। ऐसे ग्राहकों को 399 रूपये वाले रिचार्ज का लाभ मौजूदा वैलिडिटी खत्म होने के बाद ही मिलेगी।
इस ऑफर को माय जियो ऐप, जियो वेबसाइट, जियो स्टोर्स, रिलायंस डिजिटल स्टोर और कंपनी के अधिकृत ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से भी उपलब्ध कराया जा सकता है।

Post a Comment
Post a Comment