नई दिल्ली। सावधान! यदि आपका बैंक अकाउंट आधार नंबर से लिंक नहीं है तो करवा लें अन्यथा आपके खाते से लेनदेन प्रक्रिया को बैंक बंद कर दी जायेगी। इसके लिए रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने समय भी तय कर दिया है।
आरबीआई ने बैंकों को भी निर्देश जारी कर दिए हैं कि जिन उपभोक्ताओं का बैंक अकाउंट आधार नंबर से लिंक नहीं है, उन्हें जागरूक कर 31 दिसंबर तक आधार लिंक किया जाए।
इस अवधि के भीतर यदि कोई अपने बैंक अकाउंट को आधार नंबर से लिंक नहीं करवाता है, तो उसके खाते को बंद कर दिया जाएगा। हालांकि बैंक अपने स्तर पर काफी समय पहले से उपभोक्ताओं के बैंक खातों को आधार नंबर से लिंक करने की प्रक्रिया में जुटे हुए थे, लेकिन अब आरबीआई के निर्देशों के बाद हर उपभोक्ता को अपना बैंक अकाउंट आधार लिंक करवाना ही होगा।
बैंक खातों के आधार लिंक होने के बाद बेनामी खातों व फर्जी बैंक अकाउंट पर बैंक पूर्णतया नियंत्रण रख पाएंगे। वर्तमान समय में कई उपभोक्ताओं के विभिन्न बैंकों में खाते हैं।

Post a Comment

Powered by Blogger.