आम आदमी के लिए 1 अक्टूबर से कई चीजें बदलने वाली हैं | ये सारे बदलाव हमारे रोजमर्रा के जीवन से जुड़े हुए हैं| बैंकिंग और आप दुकान से जो सामान खरीदते हैं, उनसे सबसे ये बदलाव जुड़े हुए हैं| इन बदलाव की जानकारी रखकर आप न सिर्फएक जिम्मेदार नागरिक की भूमिका निभाएंगे, बल्कि आपको भी इसका फायदा होगा| आगे जानिए ऐसे 5 नियम, जो 1 अक्टूबर से बदले गये|
1. सामान की नई MRP
1 जुलाई से GST लागू हो चुका है। सरकार ने व्यापारियों को सुविधा दी थी कि वह 30 सितंबर पर पुराने MRP पर सामान बेच सकते हैं, लेकिन उसके बाद सभी को नए MRP पर ही सामान बेचना होगा। ऐसे में 1 अक्टूबर से सबसे बड़ा बदलाव तो यही होगा कि आपको नए MRP पर सामान मिलेगा। अगर 30 सितंबर के बाद भी व्यापारी पुरानी MRP पर सामान बेचेंगे तो उन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
2. SBI की मिनिमम बैलेंस की सीमा
हाल ही में भारतीय स्टेट बैंक ने मिनिमम बैलेंस की सीमा में कटौती करके  ग्राहकों को तोहफा दिया था।  शहरों के बैंकों में न्यूनतम बैलेंस की सीमा 5000 रुपए रखना निर्धारित किया था, लेकिन अब बैंक ने इसे घटाकर 3000 रुपए कर दिया।
3.SBI नहीं लेगा इन बैंकों के चेक
30 सितंबर के बाद भारतीय स्टेट बैंक कुछ बैंकों के चेक नहीं लेगा। साथ ही उन बैंकों के IFSC Code भी अमान्य हो जाएंगे। इसे लेकर भारतीय स्टेट बैंक ने अपने पूर्व सहयोगी बैंकों और भारतीय महिला बैंक के ग्राहकों से आवेदन भी किया है कि वह नए चेक के लिए आवेदन कर दें।SBI में स्‍टेट बैंक ऑफ बीकानेर एंड जयपुर, स्‍टेट बैंक ऑफ हैदराबाद, स्‍टेट बैंक ऑफ मैसूर, स्‍टेट बैंक ऑफ पटियाला, स्‍टेट बैंक ऑफ त्रावणकोर और भारतीय महिला बैंक का विलय हो चुका है।
4. टोल टैक्स से बिना लाइन लगाए गुजर सकेंगे
1 अक्टूबर से नेशनल हाइवे पर बने टोल प्लाजा पर उन वाहनों को रुकने की जरूरत नहीं होगी, जिन पर फास्टैग लगा होगा। सभी टोल प्लाजा पर 1 अक्टूबर से डेडिकेटेड फास्टैग लेन तैयार हो जाएगी। इसका सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि आपको देर तक टोल टैक्स देने के लिए लाइन में नहीं लगना होगा। यह फास्टैग गाड़ी के शीशे पर लगेगा, जिसे टोल प्लाजा पर लगा डिवाइस स्कैन कर लेगा। इस फास्टैग को ऑनलाइन भी रिचार्ज करने की सुविधा होगी।
5- IUC चार्ज होगा कम 
1 अक्टूबर से आपकी कॉल रेट भी कम हो सकती हैं। दरअसल, ट्राई ने नियमों में बदलाव करते हुए इंटरकनेक्शन चार्जेस (IUC) चार्ज में 50 फीसदी से भी अधिक की कटौती कर दी है। पहले जो IUC चार्ज 14 पैसे प्रति मिनट था उसे अब 8 पैसे कर दिया गया है। आपको बता दें कि इनकमिंग कॉल के लिए IUC  चार्ज एक कंपनी दूसरी कंपनी को देती है।

Post a Comment

Powered by Blogger.