करवा चौथ का व्रत बिना पानी पीए रखना होता है, इसलिए इसे खोलने के बाद सेहत का थोड़ा ख्याल रखना बेहद जरूरी है ।
New Delhi, 08 Oct : उपवास के दौरान फल का सेवन, नमक से बनाई दूरी आपकी हैल्थ के लिए अच्छी होती है । लेकिन करवा चौथ के व्रत में ऐसा नहीं होता । सुहागिन महिलाएं इस दिन कुछ भी नहीं खातीं । इसलिए उपवास खोलने के बाद बहुत जरूरी हो जाता है स्टेप बाय स्टेप खाना । उपवास वाले दिन तला – भुना, बहुत मीठा खाना हम खा लेते हैं । ऐसा करने से शरीर पर उल्टा असर पड़ता है, और हम अगले दिन बीमार तक पड़ सकते हैं ।
व्रत खोलने के बाद आपको कुछ बातों का खास ख्याल रखना चाहिए । क्या हैं वो खास बातें आइए आपको बताते हैं ।
सबसे पहले पीएं पानी – करवा चौथ का उपवास खुलता ही पानी पीकर है इसलिए एकदम से बहुत सारा पानी ना पीएं । एक गिलास पानी पीकर आप अपनी प्यास बुझा सकती हैं ।
सबसे पहले पीएं पानी – करवा चौथ का उपवास खुलता ही पानी पीकर है इसलिए एकदम से बहुत सारा पानी ना पीएं । एक गिलास पानी पीकर आप अपनी प्यास बुझा सकती हैं ।
फल का जूस – पानी पीने के 15 मिनट बाद आप एक गिलास किसी भी फल का जूस पी सकते हैं । नींबू का शर्बत पीना उपवास के बाद श्रेष्ठ माना जाता है । इससे शरीर को एनर्जी मिलती है ।
कच्चे फल – जूस पीने के कुछ देर बाद आप फल खा सकते हैं । फल खाने से शरीर में जो विटामिन और मिनरल्स नहीं जा पाए थे उनकी कमी पूरी हो जाती है ।

सूप पीएं – भोजन करने से पहले आप सूप लें । सब्जियों का या टमाटर का सूप लें, सूप लेने से आपका डायजेशन ठीक रहता है और ये भूख बढ़ाने में भी हेल्पफुल होता है ।

सूप पीएं – भोजन करने से पहले आप सूप लें । सब्जियों का या टमाटर का सूप लें, सूप लेने से आपका डायजेशन ठीक रहता है और ये भूख बढ़ाने में भी हेल्पफुल होता है ।
भोजन में ये खाएं – उपवास के बाद भोजन में तैलीय खाना खाने से बचें । अपनी भोजन की थाली में दाल, पालक, सब्जी, दलिया और गेहूं की रोटी शामिल करें । खाने के साथ मीठा दही लें, पाचन अच्छा होगा ।

दूध – खाने के बाद ड्राई फ्रूट्स के साथ एक गिलास दूध जरूर लें । शरीर में कैल्श्यिम की कमी नहीं होगी ।
(नोट : इस आर्टिकल में दी गई जानकारियां रिसर्च पर आधारित हैं । इन्हें लेकर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूरी तरह सत्य और सटीक हैं, इन्हें आजमाने और अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

Post a Comment
Post a Comment