करवा चौथ के दिन सुहागन स्त्रियां अपने पति की दीर्धायु के लिए व्रत रखती हैं और माता गौरी की पूजा करती हैं और कथा सुनती हैं। इस दिन महिलाएं पूरे दिन व्रत करने के बाद रात्रि को चांद देखने के बाद ही अपना व्रत खोलती हैं। इस दिन चांद का बहुत महत्व होता है। महिलाएं बेसब्री से चांद की एक झलक पाने के लिए इंतजार करती हैं। वहीं इस दिन महिलाआें के साथ ही कुंवारी लड़कियां अच्छे वर की प्राप्ति के लिए व्रत रखती हैं और वे भी चांद को देखकर ही खाना खाती हैं। इस वर्ष करवा चौथ पर आपके शहर में चांद कितने बजे दिखाई देगा इसके बारे में यहां हम आपको जानकारी दे रहे हैं..........
कथा एवं पूजा का शुभ मुहूर्त :-
17:55 से 19:09, पूजा के मुहूर्त की समयावधि -1 घंटा 14 मिनट है
करवा चौथ सारणी -
दिल्ली में- रात 8ः30 बजे
चंडीगढ़- रात 8ः42 बजे
जयपुर- रात 8ः30 बजे
जोधपुर- रात 9ः10 बजे
मुंबई- रात 8:35 बजे
बंगलुरु- रात 8:30 बजे
लखनऊ- रात 8ः37 बजे
वाराणसी- रात 8ः31 बजे
कोलकाता- रात 8ः35 बजे
हैदराबाद- रात 9ः22 बजे
देहरादून- रात 8ः32 बजे
पटना- रात 8ः34 बजे
Post a Comment
Post a Comment