कुमार संगकारा, वीरेंद्र सहवाग और शाहिद आफरीदी को इस टी10 लीग का ब्रांड एम्बेसडर बनाया गया है।


स्पोर्ट्स डेस्क.दिसंबर, 2017 में होने वाली टी10 क्रिकेट लीग की तैयारी शुरू हो चुकी है। हाल ही में दुबई में इस लीग का ऑफिशियल अनाउंसमेंट हुआ। इस मौके पर पाकिस्तान के स्टार क्रिकेटर रहे शाहिद आफरीदी और इंग्लैंड के क्रिकेटर इयान मोर्गन मौजूद रहे। टी20 क्रिकेट को मिली जबरदस्त सफलता के बाद इस लीग को लाने की तैयारी हो रही है। इसका नाम ‘टेन क्रिकेट लीग’ है। 

10ओवर के होंगे मैच,ये होगी टीमें...

- ये टूर्नामेंट 4 दिन चलेगा। 21 को शुरुआत होगी और फाइनल मुकाबला 24 दिसंबर, 2017 को खेला जाएगा। 10-10 ओवर्स के ये मैच करीब 90 मिनट तक चलेंगे।
- टूर्नामेंट में ये हैं टीमें- पंजाबी लीजेंड्स, पखटून्स, मराठा अरेबियन्स, बांग्ला टाइगर्स, कोलंबो लायन्स और केरला किंग्स।
- सभी मैच शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे। कोलंबो लायन्स और बांग्ला टाइगर्स टीम को श्रीलंका और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के अधिकारी मिलकर मैनेज करेंगे।
ये हैं टीम के पॉपुलर ओनर्स
- पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर इंजमाम उल हक पंजाबी लीजेंड्स टीम के को-ओनर हैं। वो पाकिस्तान क्रिकेट टीम के चीफ सिलेक्टर भी हैं। वहीं, मराठा अरेबियन्स टीम के को-ओनर बॉलीवुड एक्टर सोहेल खान हैं।
- लीग के पहले सीजन के रिस्पॉन्स के आधार पर इसे रीजनल, नेशनल और फिर इंटरनेशनल लेवल पर लाया जाएगा। बांग्लादेश, पाकिस्तान, श्रीलंका क्रिकेट बोर्ट के सहयोग से दुबई के कुछ बिजनेसमैन ने इस लीग में इनवेस्ट किया है और टीमें खरीदी हैं।
खिलाड़ियों का ड्राफ्ट होना बाकी
- लीग में खिलाड़ियों की नीलामी आईपीएल की तर्ज पर होगी। ड्राफ्ट में शामिल होने के लिए डेडलाइन 25 अक्टूबर रखी गई है। ऑक्शन दुबई में होगा।

Post a Comment

Powered by Blogger.