दोस्तों आप को वैसे तो वायल फीवर में डॉक्टर के सुझाव पर ही दवा लेनी चाहिए. लेकिन आप घरेलू चीजों से भी इस बुखार को दूर कर सकते हैं. डॉक्टर्स का भी मानना है कि अगर फीवर आने पर शुरुआत में ही घरेलू नुस्खे अपना लिए जाए तो शुरू में ही बुखार पर नियंत्रण पाया जा सकता है. आज हम आपको वायरल फीवर को दूर करने के कुछ ऐसे टिप्स बता रह हैं जिन्हें आप आसानी से घर में ही अपना सकती हैं.
- अगर आपको अपने अंदर वायरल बुखार के लक्षण दिख रहे हैं तो गीली पट्टी को अपने सिर पर लगाएं. ऐसा तब तक करें तब तक बुखार उतर ना जाए.
- सितोपलादी का चूर्ण भी वायरल फीवर में बहुत असरदार है. यह शरीर में प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है और बुखार को छूमंतर करता है.
- तुलसी की 10-15 पत्ती को तोड़कर कालीमिर्च के साथ पीसकर खाने से भी बुखार कम होता है.साथ ही उल्टी और पेट दर्द से भी राहत मिलती है.
- नींबू, शहद और अदरक के रस के साथ तुलसी के रस को मिलाकर सुबह-शाम लेने से सर्दी-खांसी और बुखार दूर होता है.
- त्रिफला चूर्ण में ज्वर नाशक गुण होता है. इससे दस्त भी साफ होता है और बुखार भी कम होता है. इसलिए इसका भी सेवन करें.
- खूब पानी पीने से भी वायरल फीवर नियंत्रित होता है. इसके अलावा, नींबू, पुदीना, शहद और अजवाइन आदि भी पानी के साथ मिलाकर लेने से फायदा होता है.

Post a Comment
Post a Comment