हाल ही में लॉन्च किए गए गूगल के नेक्स्ट जनरेशन के पिक्सल स्मार्टफोन में एक दिलचस्प सेंसर-आधारित सुविधा दी गई है जिसमें यूज़र के द्वारा ड्राइविंग के दौरान खुद ही 'डू नॉट डिस्टर्ब' फीचर एक्टिव कर देता है. गूगल ने नए पिक्सल फोन के साथ एक नया एप जारी किया है, जिसका नाम 'पिक्सेल एंबिएंट सर्विसेज' है.
इस ऐप के फीचर और स्पेसिफिकेशन में बताया गया है कि 'पिक्सेल एंबिएंट सर्विसेज पिक्सल डिवाइसों के लिए स्थानीय संदर्भ के आधार पर सुविधाएं प्रदान करता है.'
एंड्रायड पुलिस के मुताबिक, गूगल ने इस एप के स्क्रीनशॉट में एक ऑटोमेटिक सेटिंग दिखाई है जो यूजर के ड्राइविंग के दौरान सेन्स कर सकता है और मोबाइल की डीएनडी फीचर एक्टिव कर देता है. एप्पल और सैमसंग जैसे स्मार्टफोन निर्माता ने भी इस साल अपना 'डीएनडी' मोड फीचर लांच किया है. इस साल जारी पिक्सल डिवाइसों में आर्टिफीसियल इंटेलिजेंस (AI), सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर पर विशेष रूप से ध्यान दिया गया है.
गूगल के Pixel 2 स्मार्टफोन में 2700mAh बैटरी और Pixel 2 XL स्मार्टफोन में 3520mAh बैटरी दी है. कंपनी का दावा है कि इन स्मार्टफोन्स की बैटरी को मात्र 15 मिनट चार्ज करने पर 7 घंटे तक आसानी से चलाया जा सकता है.

Post a Comment
Post a Comment