
समुद्र में तूफ़ान के दौरान मछुआरा एक पत्थर के सहारे टिककर तूफान के जाने का इंतजार करने लगा और जब…
नई दिल्ली, 11 अक्टूबर :कई बार ऐसा होता है कि हमें लगने लगता है कोई चीज या कोई इंसान हमारे लिए बेहद लकी है। इसके बाद हम उस चीज को अपने पास रखते हैं उस इंसान के साथ हमारी ज्यादा अटैचमेंट हो जाती है। एेसा ही कुछ हुआ फिलीपींस के एक मछुआरे के साथ। उसकी किस्मत रातों-रात बदल गई और वह झटके में ही अरबपति बन गया। ऐसा उसके पलंग के नीचे रखे एक पत्थर की वजह से हुआ।
फिलीपींस के पलावन आइलैंड में रहने वाला यह मछुआरा साल 2006 में एक समुद्र में मछलियां पकड़ रहा था। तभी वहां आये समुद्री तूफ़ान में वह फंस गया। इस दौरान वह एक पत्थर के सहारे टिककर तूफान के जाने का इंतजार करने लगा। उस पत्थर के सहारे उसकी जान बची और वह उस पत्थर को अपना लकी चार्म समझने लगा। इसके बाद जब तूफान थम गया तो उसने पत्थर को देखा।
वह दो फीट का सफेद रंग का खूबसूरत पत्थर था। मछुअारा इसे लकी चार्म मानकर अपने घर ले आया। उसने 10 साल तक पत्थर को अपने पलंग के नीचे रखे रखा। एक दिन मछुआरे के घर में आग लग गई। तब उसने पत्थर को पलंग के नीचे से निकाला। तभी एक टूरिस्ट ऑफिसर एलीन सिंथिया मगैय की नजर इस पत्थर पर पड़ी।

उसने मछुआरे को बताया कि ये कोई साधारण पत्थर नहीं है। यह दरअसल एक विशालकाय मोती था जिसकी कीमत करीब 6 अरब 53 करोड़ रुपए आंकी गई थी। इस तरह मछुआरा एक झटके में ही अरबपति बन गया।
Post a Comment
Post a Comment