मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के बागसेवनिया इलाके 18 साल की छात्रा से ज्यादती का मामला सामने आया है। आरोपी ने उससे फेसबुक और व्हाट्सप्प पर दोस्ती कर वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद छात्रा को घर छोड़ने पहुंचे आरोपी को परिजनों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। कोलार निवासी 18 वर्षीय पीड़िता 12वीं की पढ़ाई करने के बाद प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही है।
एक साल पहले उसकी दोस्ती रजत विहार कॉलोनी निवासी 19 वर्षीय अमन से फेसबुक पर हुई। कुछ महीने पहले फेसबुक पर रजत विहार कॉलोनी में रहने वाले अमन हलदार से उसकी दोस्ती हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच व्हाट्सएप पर चैट होने के साथ ही फोन पर बातचीत होने लगी और मामला प्रेम प्रसंग तक पहुंच गया। 10 अक्टूबर को अमन के बुलाने पर वह उसके घर पहुंची तो आरोपी ने उससे ज्यादती की।
इसके बाद वह 22 अक्टूबर तक उससे ज्यादती करता रहा। शुक्रवार को फिर अमन के बुलाने पर वह उसके घर पहुंची। आरोपी ने फिर ज्यादती की और उसे घर छोड़ने कोलार पहुंचा था। बेटी को अनजान युवक के साथ देख माता-पिता ने उससे पूछताछ की, तो उसने ज्यादती की बात बताई। इसके बाद परिजनों ने युवक को पकड़कर कोलार पुलिस के हवाले कर दिया। लेकिन, घटना स्थल बागसेवनिया होने के कारण मामला बागसेवनिया पुलिस के पास आ गया।
पुलिस ने अमन के खिलाफ ज्यादती समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। मूलत: बंगाल निवासी अमन भोपाल में प्राइवेट जॉब करता है और वह 10वीं के बाद अपनी पढ़ाई छोड़ चुका है।
डाउनलोड करें Dainik Khabare APP और रहें हर खबर से अपडेट।
दैनिक खबरे से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए DainikKhabare के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
Post a Comment
Post a Comment