हैदराबाद। गीले आउटफील्ड के चलते भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच शुक्रवार को तीसरा और निर्णायक टी20 मैच रद्द कर दिया गया। तीन मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर रही।
गीले आउटफील्ड के कारण टॉस निर्धारित समय 6.30 बजे नहीं हो सका। बारिश रूक गई थी, लेकिन मैदान गीला था। अंपायरों ने शाम 7 बजे मैदान का निरीक्षण करने का फैसला किया। इसके बाद अंपायरों ने पाया कि मैदान अभी खेलने योग्य नहीं हुआ है, इसलिए उन्होंने 7.45 बजे फिर निरीक्षण करने का फैसला किया। इसके बाद फिर मैदान का निरीक्षण किया गया और रात 8.20 बजे मैच रद्द करने का फैसला किया।
गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन से भारत ने रांची में वर्षा बाधित पहला टी20 मैच 9 विकेट से जीता था। गुवाहाटी में दूसरे टी20 मैच में ऑस्ट्रेलिया ने 8 विकेट से आसान जीत दर्ज कर तीन मैचों की सीरीज में 1-1 की बराबरी की थी। जेसन बेहरेनडॉर्फ की घातक गेंदबाजी (21/4) के बाद मोइजेस हैनरिक्स और
ट्रेविस हेड की जबर्दस्त बल्लेबाजी से कंगारू टीम ने यह मुकाबला धमाकेदार अंदाज में जीता था।
पिच और मौसम का मिजाज :
हैदराबाद में पिछले कई दिनों से हो रही वर्षा के चलते मैच के प्रभावित होने की आशंका प्रारंभ से ही व्यक्त की जा रही थी। हैदराबाद में आईपीएल मैचों में भी रनों के लिए बल्लेबाजों को तरसते हुए देखा गया था, इसलिए यह उम्मीद थी कि गेंदबाजों का पलड़ा भारी रहेगा। इसके अलावा मौसम वैज्ञनिकों ने बारिश होने का अनुमान भी जताया है। ऐसे में मैच बारिश से प्रभावित हो सकता है।
Post a Comment
Post a Comment