मुंबई: साथ निभाना साथिया की गोपी बहू यानी देवोलिना भट्टाचार्य को रियलिटी शो बिग बॉस का हिस्सा बनने के लिए अप्रोच किया गया था। लेकिन सोर्स की मानें तो इन्होंने इस ऑफर के लिए मना कर दिया है। इस बारे में देवोलिना एक एंटरटेनमेंट वेबसाइट को बताते हुए कहती हैं मैं सुपरस्टार सलमान खान (बिग बॉस के होस्ट) के साथ काम तो करना चाहती हूं लेकिन बिग बॉस नहीं कर सकती हूं। इस शो के लिए मुझे अप्रोच किया गया था। मैं चैनल और प्रोडक्शन हाउस की रिस्पेक्ट करती हूं। इन्होंने मुझे कंसीडर किया है। लेकिन मैं हमेशा से डांस बेस्ड रियलिटी शो या खतरों के खिलाड़ी जैसे शो करना चाहती हूं। 

Post a Comment

Powered by Blogger.