खेल डेस्क। टीम इंडिया के तेज गेदबाज भुवनेश्वर कुमार ने अपनी खास दोस्त नुपुर नागर के साथ बुधवार को सगाई कर ली। नुपुर के साथ बिताए अपने पुराने दिनों को याद करते हुए भुवनेश्वर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर करते हुए एक खास और बहुत ही भावुक करने वाला मैसेज लिखा है। भुवनेश्वर ने लिखा रिवाइंडिंग और अच्छी यादों में वापस जाना, मुझे आगे बढऩे और शानदार भविष्य के बारे में सपना देखने के लिए प्रेरित करती हैं। भुवनेश्वर कुमार काफी वक्त से नुपुर को जानते हैं जो कि यूपी के नोएडा की रहने वाली हैं। सगाई के बाद भुवनेश्वर के पिता किरन पाल सिंह ने कहा था कि हमारी परिवार एक दूसरे को जानते हैं परन्तु नुपुर भुवनेश्वर की पसंद हैं।
किरन पाल सिंह ने कहा कि भुवनेश्वर ने नुपुर के बारे में हमें बताया और हम दोनों के रिश्ते से काफी खुश हैं। अब हम भुवनेश्वर और नुपुर की शादी के कामों में लग गए है। अभी हम विचार कर रहे हैं कि हमें शादी कहां करनी है क्योंकि भुवनेश्वर आने वाले महीनों में एक बाद एक होने वाली सीरीज़ में काफी बिजी रहेंगे तो इसलिए हम शादी की तैयारियां करेंगे। भुवनेश्वर के पिता के मुताबिक भुवी की शादी में कई भारतीय क्रिकेटर भाग ले सकते हैं।

Post a Comment
Post a Comment