राजस्थान और एमपी के बॉर्डर पर बसे इस गाँव में लड़कियों की कमी के चलते ऐसा हल निकाला है जो हैरान कर देने वाला है।
14 अक्टूबर: परंपराओं के नाम पर दुनिया में बहुत सी अजीब रस्में और रीति-रिवाज अपनाये जाते हैं। जिनके बारे में सुनकर हम लोग हैरान हो जाते हैं। अपने देश में जनसंख्या के आधार पर मर्दों के तुलना में लड़कियों की संख्या काफी कम है। लड़कियों की कमी के कारण कई जगहों पर लड़कों को शादी के लिए ढूंढने पर भी लड़कियां नहीं मिलती हैं।
कुछ ऐसा ही हाल राजस्थान और एमपी के बॉर्डर से लगे एक गाँव का है। इस गांव में लड़कियों की कमी के चलते मुश्किल से ही लड़कों की शादी हो पाती है। इस कमी को पूरा करने के लिए गाँव वालों ने जो हल निकाला है वो वाकई हैरान कर देने वाला है। यहां लड़कियों की कमी के चलते परिवार के सारे भाइयों की शादी एक ही लड़की से करा दी जाती है, यहां एक ही दुल्हन के 8 पति तक होते हैं।
परिवार के सारे भाइयों से एक ही लड़की की शादी करने की ये प्रथा मुरैना गाँव में काफी लंबे अर्से से चली आ रही है। शादी के बाद लड़की बारी-बारी अपने पतियों के पास रहती है। यहां बसे एक जाति एवं धर्म विशेष के लोगों में लड़कियों की कमी के चलते इस गांव के लोगों द्वारा यह नियम बनाया गया है। इस नियम के अनुसार, जिस भी घर में ज्यादा लड़के होते हैं वे सभी मिलकर एक ही लड़की से शादी करेंगे।
इसके चलते गाँव के लगभग सभी घरों में एक ही बहू है जबकि उसके पतियों की संख्या ज्यादा है। अगर परिवार का कोई लड़का अकेले शादी कर दुल्हन लाता है तो उस पर सभी भाइयों का बराबर-बराबर हक होता है। इस गाँव में शायद ही कोई ऐसा परिवार है जहां किसी लड़की का एक ही पति हो। पिछले कुछ सालों में इस गाँव में जितनी भी शादियां हुई है उनमे हर लड़की की एक से ज्यादा पति रहे हैं।
Post a Comment
Post a Comment