पेट्रोल पंप पर अक्सर ही आप पेट्रोल या डीजल भराने जाते हैं, लेकिन आपको पेट्रोल पर ये सारी सुविधाएं भी मिलती हैं, लेकिन आपको शायद ही इस बारे में पता होगा. आप जब चाहे इन सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं और इनका लाभ लेने से कोई नहीं रोक सकता.
इंडियन ऑयल और भारत पेट्रोलियम ही नहीं सभी तेल कंपनियों ने सिटीजन चार्टर जारी किए हैं. इस लिस्ट में पेट्रोल पंप पर आम नागरिक को मिलने वाली सुविधाओं के बारे में बताया गया है. अगर ये सुविधाएं देने से कोई पेट्रोल पंप आपको मना करता है तो आप इसकी शिकायत भी कर सकते हैं.

पेट्रोल पंप
पेट्रोल पंप पर मिलती हैं ये फ्री सुविधायें, क्या आप इनका लाभ?

ये हैं वो सुविधाएं जो पेट्रोल पंप पर आपको मिलेंगी
गाड़ी में भराएं मुफ्त हवा : सबसे पहली सुविधा है मुफ्त हवा भरने का इंतजाम. अगर आप पेट्रोल पंप पर गाड़ी में तेल भरवाने जाते हैं तो वहां पर गाड़ी में हवा भरने का भी इंतजाम होता है. पेट्रोल पंप को आपके लिए यह व्यवस्था करनी होती है.
पीने के पानी की व्यवस्था : हर पेट्रोल पंप पर पानी की व्यवस्था होना आवश्यक है. यदि आपको सफर के दौरान प्यास लगती है तो आप किसी भी पंप से पानी ले सकते हैं और पी सकते हैं.


"पेट्रोल पंप पर मिलती हैं ये फ्री सुविधायें, क्या आप इनका लाभ?"

कम्प्लेंट बुक : इसके अलावा पेट्रोल पंप में कंम्प्लेंट बुक का होना भी जरूरी है. अगर आप पंप के बारे में कोई शिकायत दर्ज करना चाहते हैं या किसी कर्मचारी के खिलाफ शिकायत दर्ज करना चाहते हैं तो आप इस बुक में दर्ज कर सकते हैं. इसी के साथ ही आप अपने सुझाव भी इस बुक में दर्ज कर सकते हैं.
काम करने का समय : किसी भी पेट्रोल पंप पर कितने घंटे काम होता है, इस बात की जानकारी भी पंप पर दिखाई जानी चाहिए. इस जानकारी में कंपनी के अधिकारियों का फोन नंबर भी शामिल होना चाहिए.


'पेट्रोल पंप पर मिलती हैं ये फ्री सुविधायें, क्या आप इनका लाभ?'

फर्स्ट एड बॉक्स : फर्स्ट एड बॉक्स को भी इस लिस्ट में शामिल किया गया है. अगर आपको सफर के दौरान किसी भी तरह की स्वास्थ्य परेशानी होती है या चोट लग जाती है तो आपको ये किट पेट्रोल पंप से मिल जाएगी.
शौचालय और सुरक्षा के इंतजाम : हर पंप पर आपको शौचालय की सुविधा भी दी जाएगी. इसी के साथ ही किसी अनचाही दुर्घटना से निपटने के लिए सुरक्षा के जरूरी इंतजाम पंप को करने होते हैं.

Post a Comment

Powered by Blogger.