लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय की ओर से जारी आधिकारिक बयान में कहा गया है कि रिटायर कर्मचारी पेंशन कैलकुलेटर के जरिए अपने रिटायरमेंट फंड और शिकायत रिकॉर्ड का आकलन कर सकेंगे.

Related image
नई दिल्ली: सरकार जल्द रिटायर होने जा रहे केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए बुधवार को एक मोबाइल एप पेश करने जा रही है. इस एप के जरिये कर्मचारी अपने पेंशन मामलों के निपटारे से जुड़ी प्रगति पर नजर रख सकेंगे. कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय की ओर से जारी आधिकारिक बयान में कहा गया है कि रिटायर कर्मचारी पेंशन कैलकुलेटर के जरिए अपने रिटायरमेंट फंड और शिकायत रिकॉर्ड का आकलन कर सकेंगे. मंत्रालय के पास पहले से इस उद्देश्य से पेंशन पा रहे कर्मचारियों के लिए पोर्टल है.
इसमें कहा गया है कि मोबाइल एप मोबाइल हैंडसेट पर उपलब्ध होगी. कार्मिक एवं पेंशनभोगी कल्याण विभाग के पोर्टल पर फिलहाल पेंशनभोगियों के लिए मौजूद सभी सुविधाएं हैंडसेट पर मिलेंगी. इस एप का शुभारंभ कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन राज्यमंत्री जितेंद्र सिंह करेंगे. पेंशनभोगियों की मदद के लिए सेवानिवृत्ति से पूर्व 300 केंद्र सरकार के कर्मचारियों की काउंसिलिंग के लिए वर्कशॉप का भी आयोजन किया जाएगा.
बयान में कहा गया है कि इस वर्कशॉप का उद्देश्य कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति के बाद मिलने वाले लाभों के बारे जागरुक करना और रिटायरमेंट के बाद जीवन में मदद करना है.

Post a Comment

Powered by Blogger.