देश भर में मनाया जा रहा बकरीद का त्योहार, लोगों ने एक दूसरे को दी मुबारकबाद
देश भर में मनाया जा रहा बकरीद का त्योहार, लोगों ने एक दूसरे को दी मुबारकबाद


शनिवार को देश भर में बकरीद का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है. बकरीद के मौके पर पटना के गांधी मैदान में भी नमाजियों ने नमाज पढ़ा.

हजारों की संख्या में लोग बकरीद के इस मुक़द्दस मौके पर गांधी मैदान पहुंचे और नमाज पढ़ा. नमाज पढ़ने के बाद सबों ने एक दूसरे को गले मिलकर बधाई दी. इस मौके पर गांधी मैदान में सुरक्षा के पुख्ता इंतजामा किये गए थे.

पटना के जिलाधिकारी और संजय अग्रवाल और एसएसपी मनु महाराज खुद नमाज के दौरान मौजूद रहे साथ ही शहर के सभी चौक-चौराहों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम देखने को मिले. पूर्व सांसद एजाज अली ने बकरीद के मौके पर लोगों को बधाई देते हुए कहा कि आज के दिन भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी की भी कुर्बानी देनी चाहिये और एकदूसरे से प्यार मुहब्बत के साथ रहना चाहिए.

Post a Comment

Powered by Blogger.