नवरात्रों से पहले रेनो और होंडा ने घटाए 1.6 लाख रुपये तक अपनी कारों के दाम

Image result for रेनो  होंडा CAR OFFERS

नई दिल्ली (जेएनएन)। त्यौहारी सीजन में नई कार खरीदने का मन बना रहे हैं तो कई कार कंपनियां अलग-अलग तरीके के डिस्काउंट पेश करने जा रही हैं। ऐसे में फ्रांस की कार निर्माता कंपनी रेनो और होंडा ने नवरात्रों पर अपने मॉडल्स की कीमतों में 1.6 लाख रुपये तक की कटौती की है। कंपनी डिस्काउंट की इस पेशकश से अपना स्टॉक क्लियर करने की तैयारी में हैं। रेनो की ओर से डिस्काउंट केरल को छोड़कर पूरे देश भर में लागू है क्योंकि केरल में कंपनी ने ओणम ऑफर की पेशकश पहले ही की हुई है।
डस्टर पर 1.6 लाख रुपये की छूट:
रेनो की ओर से सबसे बड़ा डिस्काउंट कंपनी की लोकप्रिय एसयूवी डस्टर पर 1.6 लाख रुपये का दिया जा रहा है। इसके अलावा डस्टर खरीदने वाले ग्राहकों को 1 रुपये में इंश्योरेंस भी दिया जाएगा। इसके साथ ही कंपनी ने इस कार पर ग्राहकों के लिए 7.99 फीसद की न्यूनतम ब्याज दर और 7,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट की पेशकश की है। यह ऑफर देशभर में लागू है, हालांकि केरल में यह ऑफर लागू नहीं है।
लॉजी पर 1 लाख रुपये का डिस्काउंट:
साल 2016 में निर्मित रेनो लॉजी पर भी कंपनी शानदार डिस्काउंट ऑफर की पेशकश कर रही है। कंपनी ने इस कार पर 1 लाख रुपये के डिस्काउंट की घोषणा की है। इसके साथ ही इस कार के STD और RXE वेरिएंट पर 30 हजार रुपये का कैश डिस्काउंट दे रही है।
स्काला और पल्स पर भी आकर्षक ऑफर्स:
रेनो अपनी हैचबैक पल्स पर 40,000 रुपये तक का कैश डिस्काउंट और 4.49 फीसद का ब्याज दर से फायनेंस स्कीम दे रही है। वहीं, सेडान स्काला पर 90,000 रुपये का कैश और 6,000 रुपये का अतिरिक्त कॉर्पोरेट डिस्काउंट दिया जा रहा है।
क्विड पर मुफ्त सेलिब्रेशन किट:
कंपनी अपनी सबसे ज्यादा बिकने वाली एंट्री लेवल हैचबैक क्विड के 0.8 लीटर वेरिएंट पर मुफ्त में सेलिब्रेशन किट दे रही है। इस किट में पावर विंडो/सीटर कवर, रिवर्स पार्किंग सेंसर, क्रोम ग्रिल, क्रोम टेलगेट, क्रोम फिनिशिंग डोर हैंडल और क्रोम फिनिशिंग वाला गियर शिफ्ट बैजल दिया जा रहा है।
होंडा की कारों पर 1 लाख रुपये तक का डिस्काउंट:
होंडा कार्स इंडिया के डीलरशिप द्वारा भी इस त्यौहारी सीजन में 10 हजार रुपये से लेकर 1 लाख रुपये तक का कैश डिस्काउंट दिया जा रहा है। कंपनी यह डिस्काउंट ब्रियो, जैज और BR-V पर ही दे रही है। कंपनी होंडा सिटी और WR-V पर यह डिस्काउंट नहीं दे रही है क्योंकि इन मॉडल्स का फेसलिफ्ट वर्जन इसी साल उतारा गया है। 

Post a Comment

Powered by Blogger.