ब्रेस्ट कैंसर में इन बातों का रखें ध्यान, भोजन में शामिल करें ये चीजें

ब्रेस्ट कैंसर महिलाओं में सबसे आम बीमारी हैं। ब्रेस्ट कैंसर के कारण अनुवांशिक होने के साथ साथ  हमारे लाइफस्टाइल से जुड़े हो सकते हैं।महिलाओं को ब्रेस्ट में होने वाले दर्द को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। एक रिर्पोट के अनुसार आने वाले समय में हर 8वीं महिला को ब्रेस्ट कैंसर होना का खतरा रहेगा। हम आपकों कुछ ऐसी खाने पीने की चीजों के बारें में बता रहे है जिनका उपयोग कर आप ब्रेस्ट कैंसर के खतरे से बच सकती है।

अनार में बहुत ज्यादा मात्रा में विटामिन होते हैं। इसमें विटामिन ए, सी,ई और फोलिक एसिड होता है। इसमें एंटी ऑक्सीडेंट एंटी वाइरल का गुण भी होता है। प्रोस्टेट और ब्रेस्ट कैंसर के पीड़ि‍तों के लिए भी यह कारगर है।
जूस के रूप में या कच्ची व्हीटग्रास लेने से कैंसर सेल्स को मारा जा सकता है।
एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर पालक ब्रेस्ट कैंसर से लड़ने में मदद करता है।
दूध या अंडे के रूप में विटामिन डी लेने से ब्रेस्ट कैंसर को खतरा कम हो जाता है।
टमाटर में कई तरह के पोष्टिक तत्व पाए जाते हैं जो कैंसर होने का खतरा 60 प्रतिशत कम हो जाता है। खासतौर पर जब उन्हें सलाद के तौर पर खाया जाए।
लहसुन में बहुत सारे गुण होते हैं। कैंसर से बचाव के लिए लहसुन बहुत ही कारगर होता है।
फ्लैक्ससीड्स ब्रेस्ट कैंसर से बचाता है। इसे सलाद या दही में मिलाकर भी खाया जा सकता है।

Post a Comment

Powered by Blogger.