ऐसी कई वेबसाइट या लिंक होते हैं जिन्हे स्कूल कॉलेज या ऑफिस में यूज करने के लिए ब्लॉक कर दिया जाता है. लेकिन क्या आपको पता है की इन वेबसाइट्स को आप थोड़ा जोड़-तोड़ करके एक्सेस कर सकते हैं. देखा जाता है की काम के समय लोग फेसबुक, यूट्यूब सहित कई अन्य वेबसाइट को एक्सेस न करें.
इसके लिए कई आॅफिस, कॉलेज और संस्थानों में इन साइट को ब्लॉक कर दिया जाता है. इन साइट को ब्लॉक फायरवेल या पीसी से ही कर दिया जाता है ​जिससे आप चाह कर भी उन साइट को ब्राउजर में ओपेन न कर सकें. वहीं राज्य सरकारें भी कंटेंट की वजह से कई वेबसाइट को ब्लॉक कर देती हैं. ऐसे में यदि आप उन वेबसाइट को देखना चाहते हैं तो उसका भी तरीका है.

कैशे

अधिकतर सर्च इंजन्स उनके द्वारा इंडेक्स किए गए वेब पेज के कैशे मैनेज रखते हैं. आप उस वेबसाइट पर जाने के बजाय, आप उसी वेब पेज की कैशे कॉपी को भी ओपन कर सकते सकते हैं जो कि आपको गूगल या अन्य सर्च रिजल्ट में मिल जाएगा.

व्हाट्समाईआईपी के माध्यम से

यूआरएल के बजाए आप आईपी का सहारा ले सके हैं. वेबसाइट ब्लॉक के दौरान अक्सर सिर्फ यूआरएल ब्लॉक किए जाते हैं ज​बकि आईपी से इसे आप देख सकते हैं. आप व्हाट्समाईआईपी के माध्यम से आईपी जान सकते हैं.

डीएनएस सर्वर

यदि इसके माध्यम से भी आप ब्लाॅक वेबसाइट को एक्सेस नहीं कर पा रहे हैं तो डीएनएस सर्वर में बदलाव कर ब्लाॅक वेबसाइट का एक्सेस पा सकते हैं. डीएनएस सर्वर में बदलाव करने के लिए के लिए आपको अपने कंप्यूटर के नेटवर्क सेटिंग में जाना है. यहां से आपको प्रोपर्टिज का चुनाव करना है. प्रोपर्टिज में आपको इंटरनेट प्रोटोकाॅल वर्जन 4 (टीसीपी/आईपीवी4) पर क्लिक करें और नीचे दिए गए प्रिफर्ड डीएनएस सर्वर में 8.8.8.8 डालें जबकि इसके नीचे दिए गए अल्टरनेट डीएनएस में 8.8.4.4 का प्रयोग करें.

प्राॅक्सी साइट्स 

यदि आप इतनी लंबी चौड़ी प्रक्रिया नहीं अपनाना चाहते तो प्राॅक्सी साइट का सहारा ले सकते हैं. ये प्राॅक्सी साइट आपके आईपी एड्रेस को बदल देते हैं. अर्थात प्राॅक्सी साइट के माध्यम से आप भारत के बजाए यूके और यूएस जैसे देशों के आईपी पर ब्राउज कर रहे होते हैं. केप्राॅक्सी, हाईडमाईमास और न्यूआईपीनाउ जैसे कई प्राॅक्सी वेबसाइट उपलब्ध हैं.

वीपीएन का सहारा

ब्लाॅक वेबसाइट को एक्सेस करने के लिए आप वीपीएन का सहारा भी ले सकते हैं. हालांकि वीपीएन के लिए आपको कुछ शुल्क चुकाने चुकाने पड़ सकते हैं लेकिन इंटरनेट पर कई साॅफ्टवेयर मुफ्त में उपलब्ध है. अल्ट्रासर्फ और होलाअनब्लाॅकर ऐसे ही साॅफ्टवेयर हैं जिन्हें आप कंप्यूटर के लिए डाउनलोड कर सकते हैं.

Post a Comment

Powered by Blogger.