अब Whatsapp यूजर्स इस एप के जरिए पैसा ट्रांसफर कर सकते हैं।
Image result for Whatsapp से भी भेज सकेंगे पैसे
नई दिल्ली। दुनिया के सबसे लोकप्रिय इंस्टैंट मैसेजिंग एप अब Whatsapp पर और ज्यादा फीचर्स मिलने जा रहे हैं जिसके जरिए कई काम और भी आसान हो जाएंगे। अब Whatsapp के जरिए यूजर्स अब पैसे भी ट्रांसफर कर सकेंगे। इसके लिए कंपनी एक नया फीचर ऐड करने जा रही है जिसकी शुरूआत जल्द होने वाली है। फिलहाल Whatsapp के इस पैसे ट्रांसफर करने वाले फीचर को इसके एंड्रॉयड के बीटा टेस्टिंग वर्जन में देखा गया है।

इस वर्जन में मिलेगा नया फीचर
खबर है कि अब Whatsapp के एंड्रॉयड वर्जन 2.17.285 बीटा में इस पर आए नए पेमेंट फीचर को देखा गया है। इतना ही नहीं बल्कि फीचर का फोटो भी इंटरनेट पर शेयर किया गया है। इस फोटो में साफतौर पर इस फीचर को देखा जा सकता है। Whatsapp इस फीचर के तहत UPI (यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस) के जरिए बहुत ही आसानी से बैंक टू बैंक आॅनलाइन पैसे ट्रांसफर किए जा सकेंगे। व्हाट्सएप का यह नया फीचर का आधार इन्फ्रास्ट्रक्चर पर काम करेगा।
 Image result for Whatsapp से भी भेज सकेंगे पैसे
इसलिए आ रहा है पेमेंट फीचर
गौरतलब है कि व्हाट्सएप ने हाल ही में 2017 के अंत तक अपने एप में पेमेंट फीचर दिए जाने के बारे में कहा था। यह फीचर आने के बाद यूजर्स ठीक उसी तरह पेमेंट कर सकेंगे जैसे अभी पेटीएम समेत कई तरह के अन्य एप्स से करते हैं। आपको बता दें कि Whatsapp के अलावा पॉपुलर मैसेजिंग एप WeChat और Hike पहले से ही पेमेंट सर्विस की सुविधा दे रहे हैं। ऐसे में भारत में अपनी लोकप्रियता को देखते हुए व्हाट्सएप भी अब पेमेंट फीचर लाने जा रही है। इसके तहत व्हाट्सएप यूजर्स को डिजिटल पेमेंट में काफी सहूलियत महसूस होगी।
 Image result for Whatsapp से भी भेज सकेंगे पैसे
पेटीएम से कर सकेंगे चैटिंग और वीडियो कॉलिंग
एक ओर जहां व्हाट्सएप पेमेंट सर्विस लेकर आ रही है, जिससे पेटीएम को टक्कर मिलेगी। लेकिन इसी के जवाब में पेटीएम भी अब व्हाट्सएप के अन्य फीचर्स अपने एप पर देने जा रही है। खबर है कि पेटीएम भी अपने एप पर मैसेजिंग और वीडियो कॉलिंग जैसे फीचर्स देने जा रही है। इन फीचर्स की वजह से व्हाट्सएप को भी कड़ी टक्कर मिल सकती है। माना जा रहा है कि पेटीएम के फीचर्स भी अभी टेस्टिंग में हैं तथा जल्द ही एंड्रॉयड प्लेटफॉर्म वाले गैजेट्स के लिए जारी किए जाएंगे।

Post a Comment

Powered by Blogger.