Toddler Killed Wolf Snake at Firozabad in Uttar Pradesh
अरे बाप रे!  बच्चे के काटने से मर गया जहरीला सांप

सांप के काटने से बच्चे की मौत की खबर तो कई बार सुनी होगी आपने। लेकिन उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में डेढ़ साल के बच्चे के काटने से सांप की मौत हो गई है।


Toddler Killed Wolf Snake at Firozabad in Uttar Pradesh
"अरे बाप रे!  बच्चे के काटने से मर गया जहरीला सांप"

घरवालों ने बताया कि जब बच्चा सांप को चबा रहा था, तब किसी की भी नजर उस पर नहीं पड़ी। मां जब कमरे में लौटी तो मरे हुए सांप को देखकर उसकी चीख निकल गई। आनन-फानन में बच्चे को डॉक्टर के पास ले जाया गया। डॉक्टरों ने भी बच्चे की जब जांच की तो हैरान रह गए।



डॉक्टरों ने बताया कि न तो बच्चे को सांप से कोई नुकसान हुआ, न ही उसके शरीर पर कोई चोट के निशान थे। हालांकि बच्चे की जीभ नीली जरूर हो गई थी। 

Toddler Killed Wolf Snake at Firozabad in Uttar Pradesh
'अरे बाप रे!  बच्चे के काटने से मर गया जहरीला सांप'

मिली जानकारी के अनुसार, रसूलपुर के आसफाबाद के रहने वाले राकेश यादव के घर पांच फुट लंबा जहरीला वूल्फ स्नेक निकल आया था। वह रेंगते-रेंगते बच्चे के करीब पहुंच गया। बच्चे ने खिलौना समझ सांप को जकड़ लिया और चबाने लगा जिससे उसकी मौत हो गई।


जानवरों के विशेषज्ञ ने बताया कि गर्दन कस कर पकड़े जाने से सांप की दम घुटकर मौत हो गई। उन्होंने बताया कि सांप के सिर पर दांत चुभने के भी निशान पाए गए हैं। इस घटना के बाद पूरे मोहल्ले में दहशत है। न सिर्फ सांप के मारे जाने को लेकर, बल्कि दिन के उजाले में सांप के घरों में घुस आने को लेकर भी।

Post a Comment

Powered by Blogger.