सरकार ने 11.44 लाख से अधिक पैन कार्ड या तो बंद कर दिए हैं या निष्क्रिय कर दिए गए हैं. यह कार्रवाई एक से अधिक पैन कार्ड वालों पर की गई है. अगर आप भी यह खबर जानकर चिंतित हैं कि आपका पैन कार्ड वैलिड है या नहीं, तो हम आपको बता रहे हैं एक प्रोसेस जिससे आप चेक कर सकते हैं कि आपका पैन बंद तो नहीं हो गया है.
ये है प्रोसेस:
– क्लिक करने के बाद एक नई विंडो ओपन होगी.
– यहां दिए गए फॉर्म में अपना मिडिल नेम, सरनेम और फर्स्ट नेम भरें. ध्यान रहे कि यहां दी गई डिटेल में वही नाम लिखा हो जो आपके पैन कार्ड पर भी हो.
– अगर मिडिल नेम नहीं है तो इस कॉलम को खाली छोड़ दें.
– पैन कार्ड में दी गई जन्म की तारीख डालें.
– मोबाइल नंबर आदि डालकर समिट पर क्लिक करें. अब आपके मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा. उस ओटीपी को डालकर फिर समिट करें.
–अब एक नया पेज खुलेगा. यहां रिमार्क के कॉलम में आपके पैन कार्ड का स्टेटस लिखा होगा. अगर इसके नीचे एक्टिव लिखा है तो आपका पैन कार्ड वैलिड है.
Post a Comment
Post a Comment