इंटरनेट डेस्क। एक कहावत तो आपने सुनी होगी कि जब भी देने वाला देता है तो छप्पर फाड़ के देता है। ऐसा ही ब्रिटेन में एक लड़की के साथ हुआ है जो पलभर में ही 55 लाख की मालकिन बन गई। कभी-कभी किस्मत भी लोगों को अचानक ही करोड़पति बना देती है। जी हां, आज हम आपको जिस घटना के बारें में बताने जा रहें हैं उसको जानकर आप इस बात को अच्छे से मानने लगेंगे कि यदि किस्मत साथ दे, तो गरीब आदमी भी एक ही पल में ही अमीर बन सकता है।
आपने यह कहावत तो सुनी होगी कि अगर खुदा मेहबान तो गधा पहलवान। किसी को अचानक पैसा हाथ जाता है तो किसी को जमीन में गड़ा धन, पर आज हम आपको एक ऐसी घटना के बारे में यहां बता रहें हैं जिसमें एक लड़की कूड़े के ढेर की वजह से ही अमीर बन गई।दरअसल यह घटना है ब्रिटेन के मर्सीसाइड की निवासी “जुअन जॉइनसन” नामक एक लड़की की। इस लड़की की किस्मत ने कूड़े के ढेर से ही इसको अमीर लोगों में शुमार कर दिया है और इस वजह से अब यह लड़की अपनी खुशी को दोगुना करने के लिए शादी भी रचा रही है।
हम आपको बता दें कि जुअन जॉइनसन ने एक लॉटरी टिकट खरीदा था और इस टिकट की बदौलत उन्होंने 55 लाख रूपए की लॉटरी भी जीती थी, पर उस समय शायद जुअन जॉइनसन की किस्मत खराब थी, इसलिए वह टिकट अचानक से कही खो गया था। टिकट अचानक गुम होने के बाद फिर से एक बार जुअन जॉइनसन की किस्मत का सितारा बुलंद हुआ और उनको वह टिकट कूड़े के ढेर में मिल गया। इस प्रकार से यह लड़की अब लखपति बन गई है और अब अपने मंगेतर से शादी कर अपनी खुशी को दोगुना कर रही है।
Post a Comment
Post a Comment