Image result for अजहरूद्दीन
खेल डेस्क। भारत के मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर को क्रिकेट में रिकाॅर्ड पुरूष के नाम से जाना जाता है। इस भारतीय दिग्गज के नाम बहुत सारे अन्तरराष्ट्रीय और भारतीय रिकाॅर्ड दर्ज हैं, लेकिन फिर भी पूर्व भारतीय कप्तान मोहम्मद अजहरूद्दीन द्वारा बनाया गया एक रिकाॅर्ड उनकी पहुंच से दूर ही रहा है। 
वैसे यह रिकाॅर्ड अभी तक सचिन ही क्या किसी भी भारतीय खिलाड़ी की पहुंच से बाहर ही रहा है। ना तो सुनिल गावस्कर, ना ही राहुल द्रविड़ और ना ही अपने पदार्पण मैच में शतक लगाने वाले सौरव गांगुली यह रिकाॅर्ड तोड़ पाए हैं। 
कलाई के जादूगर के नाम से मशहूर अजहरूद्दीन भारत की और इकलौते ऐसे बल्लेबाज हैं जिनके नाम अपने पहले और अन्तिम मैच में शतक लगाने का रिकाॅर्ड दर्ज है। हालांकि यह रिकॉर्ड तीन ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों के नाम पहले से था।
अजहरूद्दीन ने 1984 में अपने पहले टेस्ट में इंग्लैंड के खिलाफ 110 रन की शतकीय पारी खेली थी। उन्होंने अपने कॅरियर के 99वें और अन्तिम मैच में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 102 रन की शतकीय पारी खेली।
अजहर ने अपने कॅरियर के पहले तीन मैचों में शतक लगाए थे। अजहर के अलावा आॅस्ट्रेलिया के रिग्नाल्ड डफ, विलियम पोसफोर्ड और ग्रेग चैपल ने अपने पहले और अन्तिम टेस्ट मैच में शतक लगाए थे। अजहर ने 99 टेस्ट मैचों में 6215 बनाए हैं। उनका बेस्ट स्कोर 199 रन रहा है। उनके नाम 22 और 21 अर्धशतक दर्ज हैं। 

Post a Comment

Powered by Blogger.