नया डिजाइन किया हुआ ब्‍लू कलर का 50 रुपए के नोट पर महात्‍मा गांधी का चित्र ब्‍लैकिश ग्रे कलर टोन में छपा होगा।

Image result for 50 रुपये न्यू

नई दिल्‍ली। पिछले साल 2000 रुपए का पहला पिंक नोट और 500 रुपए का स्‍टोन-ग्रे नोट मिलने के बाद अब देश को जल्‍द ही पहला ब्‍लू कलर का नोट मिलने जा रहा है। नया डिजाइन किया हुआ ब्‍लू कलर का 50 रुपए के नोट पर महात्‍मा गांधी का चित्र ब्‍लैकिश ग्रे कलर टोन में छपा होगा।
एक सरकारी अधिकारी ने नाम न बताने की शर्त पर कहा कि 50 रुपए के नए नोट में पीछे की ओर दक्षिण भारत के मंदिर की आकृति होगी। दिसंबर 2016 में आरबीआई ने कहा था कि वह जल्‍द ही 20 और 50 रुपए के नए नोट जारी करेगा,। मौजूदा 50 और 20 रुपए नोट भी चलन में बने रहेंगे।
करेंसी नोटों को अलग-अलग रंगों में इस लिए डिजाइन किया गया है, ताकि अनपढ़ लोग भी इसे आसानी से पहचान सकें। वर्तमान में चलन में 50 रुपए के नोट का रंग पिंक-वॉयलेट है और इसके पिछले हिस्‍से पर संसद भवन की तस्‍वीर छपी है। 50 रुपए का यह नया नोट आरबीआई की कुछ चेस्‍ट में पहुंच चुका है और इसका जल्‍द ही वितरण शुरू होगा।

Post a Comment

Powered by Blogger.