Related image
नई दिल्ली। स्नैपडील अगले कुछ महीनों में अपने कर्मचारियों की संख्या वर्तमान 1200 से घटाकर आधी कर सकती है। कंपनी सूत्रों ने यह जानकारी दी। कंपनी ने अपनी बड़ी प्रतिद्वंद्वी कंपनी फ्लिपकार्ट के साथ विलय की पेशकश को ठुकराकर स्वतंत्र राह पर चलने का फैसला किया है।
इसी हफ्ते के प्रारंभ में 90-95 करोड़ डॉलर की फ्लिपकार्ट की पेशकश ठुकराने के बाद इस ई वाणिज्य कंपनी ने अपने नये रोडमैप स्नैपडील 2.0 पर काम करना शुर कर दिया है।
स्नैपडील अपने परिचालन में कटौती करेगी और अगले दो तीन महीने में कर्मचारियों की संख्या घटाकर करीब 500-600 करेगी। कंपनी की योजना से अवगत दो लोगों ने यह जानकारी दी।
उन्होंने अपनी पहचान प्रकट करने की इच्छा नहीं रखी क्योंकि वे इस विषय पर बोलने के लिए अधिकृत नहीं हैं।
स्नैपडील ने इस संबंध में भेजे गये ईमेल प्रश्न का उत्तर नहीं दिया।

Post a Comment

Powered by Blogger.