तो क्या अब रोहित करेंगे टीम इंडिया की कप्तानी?
कोलंबो। भारतीय टीम पिछले कुछ महीनों से लगातार क्रिकेट खेल रही है। इस दौरान टीम को आराम करने का मौका कम ही मिला है। इसमें क्रिकेट के तीनों फाॅर्मेंटों में टीम इंडिया की कप्तानी कर रहे विराट कोहली को तो अन्य खिलाड़ियों की तुलना में कम ही आराम का समय मिला है। 
इस कारण से कोहली अत्यधिक वर्कलोड से थकान महसूस कर रहे हैं। इससे देखते हुए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड श्रीलंका के खिलाफ टी-20 मैच में कोहली को आराम दे सकता है।
अगर ऐसा हुआ तो आईपीएल में रोहित शर्मा की कप्तानी अनुभव को देखते हुए उन्हें टीम इंडिया की कप्तानी की जिम्मेदारी दी जा सकती है। रोहित शर्मा आईपीएल में मुम्बई इंडियंस के कप्तान हैं। सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा अभी लगातार अच्छी फॉर्म में है।
वैसे कप्तान विराट कोहली को श्रीलंका दौरे पर कुछ आराम देना भी लाजमी बनता है, क्योंकि इस दौरे बाद टीम इंडिया को आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज खेलनी है।

Post a Comment

Powered by Blogger.