अब देश-विदेश घूमना हुआ आसान, OYO लाया है सिर्फ 299 रुपयों का गजब ऑफर
अगर आप कहीं घूमने जाने का मन बना रहे हैं तो यह खबर आपके लिए किसी खुशखबरी से कम नहीं है, क्योंकि होटल बुकिंग सेवा देने वाली कंपनी OYO रूम्स ने भी मानसून ऑफर स्टील्स ऑन स्टेज की पेशकश की है.

मानसून ऑफर स्टील्स ऑन स्टेज

अब देश-विदेश घूमना हुआ आसान, OYO लाया है सिर्फ 299 रुपयों का गजब ऑफर
इस स्कीम के तहत कंपनी प्रत्येक दिन शाम को चार बजे 500 होटल कमरों की पेशकश 299 रुपए में करेगी. कंपनी ने एक विज्ञप्ति में बताया कि इस ऑफर के तहत उसके एप से बुकिंग पर होटल किराया कम से कम 50 प्रतिशत तक सस्ता होगा, जो न्यूनतम 799 रुपए तक होगा. इसके अलावा प्रत्येक दिन शाम चार बजे वह 500 होटल कमरों की बुकिंग 299 रुपए में करेगी. इन कमरों की बुकिंग पहले आओ, पहले पाओ की नीति के आधार पर होगी.

भारतीय शहरों में 70,000 ओयो रूम्स हैं

अब देश-विदेश घूमना हुआ आसान, OYO लाया है सिर्फ 299 रुपयों का गजब ऑफर
कंपनी ने बताया कि उसकी यह सेल उसके देशभर में सहयोगी होटलों के साथ-साथ विदेश स्थित होटलों के लिए भी लागू होगी. कंपनी कुआलालंपुर, काठमांडो, धर्मशाला, आगरा, एलेपी, कूर्ग, कॉरबेट, दार्जिलिंग, गोवा समेत कन्याकुमारी, शिलांग एवं अन्य स्थानों पर देशभर में अपने सहयोगी होटलों पर यह सेल सुविधा दे रही है. उल्लेखनीय है कि ओयो 200 से अधिक भारतीय शहरों में 7000 होटलों और 70,000 कमरों का परिचालन करती है.

Post a Comment

Powered by Blogger.