नई दिल्ली: डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम को बालात्कार के मामले में दोषी करार दिए जाने के बाद भड़की हिंसा में अब बड़ा खुलासा हुआ है. शुरुआती जांच में सामने आया है कि पैसे देकर भीड़ इक्कठी की गयी थी. पंचकूला में हज़ार रुपये प्रति व्यक्ति देकर लोगों को इक्कठा किया गया था.
सू्त्रों के मुताबिक पंचकूला में एक दिन के हजार रुपये का लालच देकर भीड़ बुलाई गयी थी. इसके साथ ही कहा गया था कि खाने पीने का भी पूरा इंतजाम किया जाएगा. सूत्रों ने ये भी बताया कि अस्पताल में मौजूद घायल लोगों का कहना है कि वो डेरा समर्थक नहीं हैं, उन्हें पैसे देकर एक दिन के लिए बुलाया गया था.
आपको बता दें कि कुछ सीसीटीवी की तस्वीरें भी सामने आयी हैं जिनमें साफ दिखायी दे रहा है कि कुछ नकाबपोश लोग घरों में घुस कर तोड़फोड़ कर रहे हैं. इस भीड़ में महिलाएं भी शामिल हैं.
कल सुनाई जाएगी राम रहीम को सजा
यौन शोषण मामले में दोषी डेरा सच्चा सौदा के चीफ राम रहीम को सजा सुनाने के लिए रोहतक जेल में 28 अगस्त को कोर्ट लगाई जाएगी. हरियाणा और पंजाब कोर्ट ने प्रशासन को इस बारे में व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए हैं. HC ने लेटर में कहा, “जेल में कोर्ट रूम में ज्यूडिशियल ऑफिसर, स्टाफ, वकीलों और पार्टियों के आसानी से दाखिल होने और उनकी सुरक्षा की व्यवस्था की जाए. इसके अलावा ज्यूडिशियल ऑफिसर और दो स्टाफ मेंबर्स के सेफ एयर ट्रांसपोर्ट की भी व्यवस्था की जाए.”

Post a Comment

Powered by Blogger.